Homeलाइफस्टाइलEye Care: सेंसेटिव हैं आपकी आंखें? मेकअप करते वक्त...

Eye Care: सेंसेटिव हैं आपकी आंखें? मेकअप करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

Sensitive Eye Makeup: मेकअप करना हर महिला को पसंद होता है। मैट और मिनिमल से लेकर ग्लॉसी तक कई मेकअप लुक ट्रेंड में रहते हैं। इतना ही नहीं, महिलाएं अपने लुक को खूबसूरत बनाने के लिए रोजाना नए-नए मेकअप तरीके आजमाती हैं। लेकिन कई महिलाएं ऐसी भी होती हैं जिनकी इंद्रियां बहुत सेंसेटिव होती हैं। ऐसे लोगों को मेकअप करने से पहले खास बातों का ध्यान रखना चाहिए।
सेंसेटिव होने के कारण उनकी आंखों पर असर पड़ सकता है। तो अगर आपकी आंखें भी सेंसेटिव हैं तो आइए जानते हैं कुछ टिप्स जिनके इस्तेमाल से आप बिना किसी झिझक के खुद को बेहद खूबसूरत बना सकती हैं।

मेकअप से पहले हाथ धोएं

कुछ लोग मेकअप करने में जल्दबाजी करते हैं, ऐसे में वे बिना हाथ धोए ही मेकअप करने लगते हैं। इससे हमारे हाथों के कीटाणु हमारी आंखों में जाने का खतरा बना रहता है। इसलिए जरूरी है कि हाथ धोने के बाद ही अपनी आंखों का मेकअप करें।

पाउडर प्रोडक्ट

संवेदनशील महिलाओं को आंखों का मेकअप करते समय कम से कम पाउडर का इस्तेमाल करना चाहिए। इसकी जगह कुछ क्रीम का प्रयोग करें। पाउडर लगाने से इसके आंखों में जाने का डर रहता है। ऐसे प्रोडक्ट में केमिकल होता हैं, जिससे आंखों पर असर पड़ सकता है।

साफ़ मेकअप

कुछ लोग मेकअप उतारकर सो जाते हैं। लेकिन ऐसा करने से आंखों पर बुरा असर पड़ सकता है। अगर हम मेकअप लगाकर सोते हैं तो स्किन खराब होने का खतरा रहता है। मेकअप लगाकर सोने से आंखों में एलर्जी हो सकती है। इसलिए हमेशा सोने से पहले आंखों के हर कोने से कॉटन बड्स की मदद से मेकअप को पूरी तरह साफ कर लें। इससे आंखों की सुरक्षा होगी।

ब्रश का ख्याल रखें

मेकअप करते समय हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि आप किस तरह का ब्रश या स्पंज इस्तेमाल कर रही हैं। यह सदैव साफ सुथरा रहना चाहिए। गंदे ब्रश से स्किन एलर्जी भी हो सकती है।

Latest Articles

Exit mobile version