Homeलाइफस्टाइलEid Nail Art Design: ईद के दिन नाखूनों को...

Eid Nail Art Design: ईद के दिन नाखूनों को बनाएं खूबसूरत, ट्राई करें ये नेल आर्ट डिजाइंस

Eid Nail Art Design: मुस्लिम धर्म में ईद का त्यौहार बेहद महत्व रखता है इस दिन महिलाएं अपने लुक को स्टाइलिश बनाना चाहती हैं इसके लिए वह बेस्ट आउटफिट से लेकर मेकअप कैरी करती है। इसके अलावा यदि ईद के मौके पर आप यूनिक लुक ट्राई करना चाहती है तो नीचे दिए गए नेल आर्ट के बेस्ट डिजाइंस आपके लिए बेस्ट है। अगर आपको जल्दबाजी में भी नेल आर्ट करना पड़ Eid Nail Art Design रहा है तो यह सारे डिजाइंस बेहद आसान है जिसे आप अपने लुक को स्टाइलिश बन सकती हैं। हम सभी चाहते हैं कि बेहद खूबसूरत नजर आए इसके लिए क्या कुछ नहीं करते हैं, लेकिन एक त्यौहार का मौका भी बेहद खास होता है इस दिन स्टाइलिश दिखना भी जरूरी होता है।

स्टोन नेल आर्ट – Stone Nail Art

अगर आपको भारी दिखने वाला नेल आर्ट डिज़ाइन पसंद है, तो आप नेल पेंट लगा सकती हैं और नेल ग्लू की मदद से अपनी पसंद के स्टोन लगा सकती हैं। इसके अलावा आप चाहें तो एक नाखून पर ग्लिटर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

कस्टमाइज नेल आर्ट – Costomize Nail Art

अगर आप ईद पर कुछ एक्स्ट्रा खास करना चाहती हैं तो नेल पेन की मदद से इस तरह चांद या तारा बना सकती हैं। आप मैट से लेकर शिमरी नेल पेंट पर इस तरह का डिजाइन बना सकती हैं। डिजाइन बनाने के लिए मैटेलिक रंग के नेल पेन का इस्तेमाल करें।

फ्लावर नेल आर्ट – Flower Nail Art

अगर आपको सोबर और फ्रेश दिखने वाले नेल आर्ट डिज़ाइन पसंद हैं, तो आप इस तरह से अपने नाखूनों की नोक पर फूल या पत्ती के डिज़ाइन बना सकती हैं। इसके लिए आप टूथपिक का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा आप चाहें तो अलग-अलग रंगों से फूलों के डिजाइन भी बना सकते हैं।

Pooja Mishra
मैं पूजा मिश्रा मुझे लिखना अच्छा लगता है किसी भी बीट पर लिखती हूं। फिलहाल अभी मैं लाइफस्टाइल बीट पर काम कर रही हूं। मैने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई स्वामी विवेकानंद यूनिवर्सिटी से पूरी की है। मैने 5 साल अलग अलग मीडिया चैनल में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। इसके अलावा मुझे एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना ज्यादा पसंद है। मैं अपने काम में नया और क्रिएटिव सीखने की कोशिश करती हूं।

Latest Articles

Exit mobile version