Homeलाइफस्टाइलSwollen Fingers In Winter: ठंड में सूज रही हैं...

Swollen Fingers In Winter: ठंड में सूज रही हैं उंगलियां? इन घरेलू नुस्खों से पाएं छुटकारा

Swollen Fingers In Winter: आजकल सर्दी अपना पूरा जोर लगा रही है। सर्द हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया है। ठंड के प्रभाव के कारण कई लोगों को हाथ-पैरों की उंगलियों में सूजन जैसी समस्या सामान हो गई है। दरअसल, ठंड के प्रभाव से शरीर की कुछ नसें सिकुड़ जाती हैं। इसका सीधा असर ब्लड सर्कुलेशन पर पड़ता है, जिससे हाथों और पैरों की उंगलियों में सूजन आ जाती है। सूजन के दौरान उंगलियों में लालिमा आ जाती है और बहुत दर्द होता है। ठंडे पानी से उंगलियों में चुभन होने लगती है। अगर आप भी हर सर्दियों में इस समस्या से जूझते हैं तो कुछ घरेलू उपाय आपके काम आ सकते हैं।

सूजन कम करने के लिए करें ये घरेलू उपचार

सरसों का तेल

सूजन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए सरसों के तेल में एक चम्मच सेंधा नमक और लहसुन की कुछ कलियां मिलाएं और इस तेल को अच्छी तरह से गर्म कर लें। रात को सोते समय इसे पैरों की उंगलियों पर लगाएं और मोजे पहन लें। ऐसा लगातार दो-तीन दिन तक करने से आपको काफी फायदा महसूस होगा।

प्याज भी फायदा पहुंचाता है

प्याज में एंटीसेप्टिक और एंटीबायोटिक गुण पाए जाते हैं, जो न सिर्फ शरीर में सूजन को कम करते हैं बल्कि खुजली की समस्या से भी राहत दिलाते हैं। प्याज का रस निकालकर उंगलियों पर लगाएं। करीब आधे से एक घंटे बाद हाथ-पैरों को गुनगुने पानी से धो लें।

नींबू का रस

अगर आप इसके लिए ज्यादा झंझट नहीं करना चाहते हैं तो एक नींबू को काट लें, उसे हल्का सा गर्म कर लें और उसका रस अपनी उंगलियों पर लगाएं। नींबू का रस सूजन को दूर करने का काम करता है।

जैतून का तेल और हल्दी

सूजन की समस्या को दूर करने में भी जैतून बहुत उपयोगी है। इसे गुनगुना कर लें, इसमें हल्दी मिलाएं और प्रभावित जगह पर लगाएं। इससे सूजन काफी हद तक खत्म हो जाती है।

रात को सिंचाई करें

अगर यह समस्या आपको बहुत ज्यादा परेशान कर रही है तो रोजाना रात को अपने हाथों और पैरों की उंगलियों को भिगोकर रखें और पैरों में मोजे और हाथों में दस्ताने पहनकर सोएं। इससे भी काफी राहत मिलेगी।

लहसुन का तेल

अगर पैरों और हाथों में ज्यादा सूजन है तो लहसुन के तेल का इस्तेमाल करें। लहसुन के तेल को गुनगुना करके सूजन वाली जगह पर लगाएं। इससे दर्द कम हो जाता है। इसके अलावा जिस जगह पर सूजन है वहां पर लहसुन की 4-5 कलियां डालकर गर्म कर लें और मसाज करें।

फिटकरी

अपने एंटीफंगल गुणों के लिए मशहूर फिटकरी चोट लगने पर सबसे उपयोगी मानी जाती है। यह एक आयुर्वेदिक औषधि है जो कई समस्याओं से राहत दिला सकती है, इसका इस्तेमाल ज्यादातर कटने और दर्द की समस्या में किया जाता है।

एलोवेरा जेल मसाज

एलोवेरा जेल का इस्तेमाल त्वचा संबंधी कई समस्याओं के लिए किया जाता है। यह एक आयुर्वेदिक सामग्री भी है जिसका उपयोग आज से नहीं बल्कि सदियों से किया जा रहा है।

Latest Articles