Homeलाइफस्टाइलकेमिकल वाले कलर को कहें टाटा, घर पर बनाए...

केमिकल वाले कलर को कहें टाटा, घर पर बनाए नेचुरल रंग और खेलें इको-फ्रेंडली होली

होली का त्योहार ज्यादातर लोगों को पसंद होता है। लेकिन हमेशा कहा जाता है कि रंगों में मौजूद केमिकल हमारी त्वचा के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं। इसलिए रंग खेलने से पहले कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए और हो सके तो प्राकृतिक रंगों से होली खेलनी चाहिए। जिससे हमारी त्वचा को कोई नुकसान न हो। ऐसे में बेहतर होगा कि आप इको-फ्रेंडली होली खेलें।
इको-फ्रेंडली होली खेलने से आपको और दूसरों को कोई नुकसान नहीं होगा और आप भी खुशी से त्योहार का आनंद ले पाएंगे। तो आइए जानते हैं कैसे खेली जाती है इको-फ्रेंडली होली

नेचुरल कलर

बाजार में कई तरह के रंग उपलब्ध हैं। लेकिन इसमें केमिकल मौजूद होते हैं। जिससे त्वचा और बाल दोनों को नुकसान हो सकता है। ऐसे में बेहतर होगा कि आप प्राकृतिक रंगों से होली खेलें। ये हर व्यक्ति के लिए सुरक्षित हैं। ये बाज़ार में भी उपलब्ध हैं और आप सूखे फूल, हल्दी, चुकंदर, मेंहदी आदि सामग्री का उपयोग करके घर पर ही अपने रंग बना सकते हैं।

गुब्बारों के प्रयोग से बचें

होली के दौरान लोग गुब्बारों में पानी भरकर एक-दूसरे पर फेंकते हैं। लेकिन इन्हें भरकर पानी बर्बाद करने की बजाय सूखे प्राकृतिक रंगों से ही होली खेलें। आप थोड़ा सा पानी डालकर भी रंगों से खेल सकते हैं।

जानवरों को नुकसान न पहुंचाएं

होली के त्योहार पर कई लोग अनजाने में जानवरों को नुकसान पहुंचाते हैं। वे उन पर रंग डालते हैं, जो उन्हें नुकसान पहुंचा सकता है। लेकिन बेजुबान जानवर अपनी परेशानी किसी को नहीं बता पाते। ऐसे में होली के रंग और पानी से कोई भी बीमार पड़ सकता है। ऐसे में जानवरों को नुकसान पहुंचाने से बचें।

बाल और त्वचा

होली पर अपने बालों और त्वचा का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। क्योंकि रंगों में मौजूद केमिकल उन्हें नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए होली से पहले अपनी त्वचा और बालों की सुरक्षा के लिए उनकी उचित देखभाल करें। साथ ही रंग हटाते समय त्वचा को ज्यादा जोर से न रगड़ें, नहीं तो त्वचा खराब हो सकती है। होली खेलने से पहले बालों में नारियल का तेल लगाएं। आप त्वचा पर तेल या एलोवेरा जेल भी लगा सकते हैं। दिन में होली खेलते समय सनस्क्रीन जरूर लगाएं। ध्यान रखें कि रंग आपकी आंखों में न जाए। इसके लिए आप चश्मा पहन सकते हैं।

Latest Articles