Homeलाइफस्टाइलजल्दबाजी में खाने वाले हो जाएं सावधान, हो सकती...

जल्दबाजी में खाने वाले हो जाएं सावधान, हो सकती हैं ये समस्याएं

Fast Eating Habits: कई रिसर्च में यह बात साबित हो चुकी है कि जल्दबाजी में खाना खाने से सेहत पर खतरनाक असर पड़ता है। जल्दबाजी में खाना खाने से कई बीमारियाँ होती हैं। इसीलिए अक्सर कहा जाता है कि खाना पूरी तरह से खाना चाहिए। आइए जानते हैं कि जल्दबाजी में खाना क्यों नहीं खाना चाहिए? आधुनिक और व्यस्त जीवनशैली के दौरान लोग अक्सर जल्दबाजी में खाना खाते हैं। जल्दी-जल्दी खाना खाने से शरीर को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं।ऑफिस जाने के चक्कर में लोग जल्दी-जल्दी खाना खाते हैं। लेकिन ये सेहत के लिए बेहद खतरनाक है। दरअसल, लोगों को इस बात का बिल्कुल भी एहसास नहीं होता है कि बिना चबाए जल्दबाजी में खाना खाने से पेट में दिक्कत होती है। इसके अलावा खाना पचाने में भी दिक्कत होती है जिसके कारण कई बीमारियां हो जाती हैं।

अपच की समस्या

जल्दी-जल्दी खाना खाने से मुंह में सलाइवा ठीक से काम नहीं करता है। जिसके कारण कार्ब्स ठीक से पच नहीं पाता है। जल्दी-जल्दी खाना खाने से अपच की समस्या हो जाती है। पाचन में दिक्कत होती है। इसलिए भोजन को खूब चबा-चबाकर खाना चाहिए।

मधुमेह का खतरा

जो लोग जल्दी-जल्दी खाना खाते हैं उनका वजन तेजी से बढ़ता है। मोटापे के कारण मधुमेह का खतरा भी बढ़ जाता है। जिससे टाइप-2 डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है।

डायबिटीज की समस्या

जल्दी-जल्दी खाना खाने से मोटापा बढ़ता है। अगर आप खाना कम चबाते हैं तो आपका पेट ठीक से नहीं भरता है। ऐसे में आपको तुरंत भूख लगने लगती है। जिससे वजन बढ़ने लगता है। अक्सर कहा जाता है कि एक निवाला कम से कम 15-32 बार चबाना चाहिए।

खाना गले में फंस सकता है

कई बार जल्दबाजी में खाना खाने से खाना गले में फंस जाता है। जिसके कारण खाना गले में फंस जाता है। इसलिए भोजन को अच्छे से चबाकर खाना चाहिए।

जल्दी-जल्दी खाने से मेटाबॉलिक सिंड्रोम, हृदय रोग, अच्छे कोलेस्ट्रॉल की कमी और स्ट्रोक जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

Latest Articles