Homeलाइफस्टाइलDry lips Treatment: सूखे होंठों की चमक लौटने के...

Dry lips Treatment: सूखे होंठों की चमक लौटने के लिए करें इस तरह लिप्स केयर , जानें एक्सपर्ट की राय

Dry lips Treatment: विंटर सीजन Winter Season शुरु होते ही महिलाएं अपनी स्किन Skin वैगरह को लेकर काफी ज्यादा सतर्क हो जाते हैं। सर्दियों के मौसम में ड्रायनेस Dryness की समस्या देखने को मिलती है। जिस कारण से बालों और स्किन के साथ-साथ होंठ भी अपनी चमक खोने लगते हैं। इसकी एक और वजह है पानी की कमी। सर्दियों में पानी कम पीने की वजह से भी होंठ सूखने लगते हैं। जिस वजह से वह फटने लगते हैं और उनमें से ब्लड निकलने लगता है। इन सभी परेशानियों से निजात पाने (Dry lips Treatment) के लिए इन चीजों का करें इस्तेमाल।

1. Petroleum Jelly

 

Petroleum Jelly
Petroleum Jelly

अपने सूखे और फटे हुए होंठों की नमी को बनाए रखने के लिए पेट्रोलियम जेली Petroleum Jelly को अप्लाई करें। इसे होंठों की नमी बनी रहती है। इसलिए हमेशा होंठों पर इसे लगाते रहे।

2. Apply Lip Balm

Apply Lip Balm 
Apply Lip Balm

होंठों की चमक को बनाए रखने के लिए आप लिप बाम Lip Balm अप्लाई कर सकते हैं। लिप बाम लगाने से लिप्स मॉइश्चराइज रहते हैं। रोजाना लिप बाम लगाने से लिप्स की ड्रायनेस दूर हो जाती है।

3. Wax और एसेंशियल ऑयल से बनाएं Lip Mask

Home made Lip Balm From Wax
Home made Lip Balm From Wax

आप ड्राय होंठों की डेड स्किन को रिमूव करने के लिए लिप मास्क Lip Mask का यूज कर सकते हैं। आप बाजार से या घर पर भी लिप मास्क को आसानी से बना सकते हैं। इसके लिए आपको मोमबत्ती की वैक्स को पिघलाना है और उसमें एसेंशियल ऑयल दोनों को मिक्स करना है। इसे एक कंटेनर में स्टोर करके फ्रिज में रखे। दिन में दो बार इस मास्क से लिप्स की मसाज करें।‌ इसे आपके होंठों का नेचुरल पिंक कलर भी बना रहता है।

4. Aloe Vera Gel

Use Aloe Vera Gel
Use Aloe Vera Gel

सूखे होंठों को मुलायम और ग्लॉसी बनाने के लिए आप एलोवेरा जेल Aloe vera Gel को अपने लिप्स पर अप्लाई करें। एलोवेरा जेल ड्रायनेस स्किन को दूर करने में काफी मददगार साबित होता है। साथ ही इसे लगाने से लिप्स हाइड्रेटेड रहते हैं।

जानें एक्सपर्ट की राय

  • लिप्स को मुलायम और गुलाबी बनाने के लिए आपको अपने शरीर में पानी की मात्रा सही रखनी है।
  • रोजाना बैलेंसड डाइट का सेवन‌ करें।
  • होंठों पर लिप बाम अप्लाई करें।
  • ग्लॉसी लिपस्टिक का ज्यादा यूज करें और मैट लिपस्टिक का इस्तेमाल कम करें।
  • अधिक होंठों की स्किन निकलने पर डॉक्टर से बात करें।

यह भी पढ़ें:  Lips Care TIPS: गुलाबी होंठों का राज है नारियल तेल, इन 3 तरीकों से लगाएं फिर देखें कमाल

Akansha Tiwari
Akansha Tiwari
मैं आकांशा तिवारी, पिछले कुछ सालों से मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हूंं। मैंने जर्नलिज्म एण्ड मांस कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया हुआ है। मुझे लिखने का काफी शौक है। खासतौर से लाइफस्टाइल, ब्यूटी टिप्स, इंटरटेनमेंट और ट्रेवलर पर लिखना अच्छा लगता है। मैंने कई मीडिया संस्थानों के साथ काम किया हुआ है। इसके अलावा मुझे घूमना और नेचर‌ की फोटोस क्लिक करना बेहद पसंद है।

Latest Articles