Homeलाइफस्टाइलLakshadweep: लक्षद्वीप में न करें इन शानदार जगहों को...

Lakshadweep: लक्षद्वीप में न करें इन शानदार जगहों को मिस

Lakshadweep:  लक्षद्वीप अरब सागर के मध्य में द्वीपों का एक समूह है जो अपनी सुंदरता और चट्टानों के लिए प्रसिद्ध है। प्रधानमंत्री के दौरे के बाद से यह लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है अगर आप भी लक्षद्वीप की यात्रा का प्लान बना रहे हैं तो यहां जाने से पहले इस जगह के बारे में पूरी जानकारी जरूर हासिल कर लें। यहां आप स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड के साथ-साथ बेहतरीन वॉटर स्पोर्ट्स का भी मजा ले सकते हैं।

आइए जानते हैं लक्षद्वीप में आप किन चीजों का आनंद ले सकते हैं।

सफेद रेत के समुद्र तट

हवाई और समुद्री मार्ग से लक्षद्वीप के सफेद रेत वाले समुद्रतटीय द्वीपों तक  कैसे पहुंचें, यहां बताया गया है

लक्षद्वीप के समुद्र तट अपनी सफेद रेत और क्रिस्टल साफ पानी के लिए प्रसिद्ध हैं। यहां आपको कई द्वीप देखने को मिलेंगे जो दुनिया भर के पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। पर्यटकों का आकर्षण केंद्र होने के बावजूद यहां आपको बहुत कम भीड़ देखने को मिलती है, जिसके कारण यह अब तक साफ सुथरा बना हुआ है। अगर आप भीड़-भाड़ से दूर अपनी छुट्टियों का आनंद लेना चाहते हैं तो यह जगह आपके लिए बेस्ट है।

वाटर स्पोर्ट्स का आनंद उठायें

लक्षद्वीप में वॉटर स्पोर्ट्स, सी वॉटर स्पोर्ट्स पर अभी 10% तक की छूट बुक  करें - सी वॉटर स्पोर्ट्स

वॉटर स्पोर्ट्स प्रेमियों के लिए यह जगह स्वर्ग से कम नहीं है। शांत और साफ पानी में वाटर स्पोर्ट्स का अपना ही मजा है। ऐसे शांत पानी में आप विंडसर्फिंग और पैडलबोर्डिंग जैसे जल खेलों का आनंद ले सकते हैं। इसके साथ ही आप स्नॉर्कलिंग और स्कूबा डाइविंग का भी मजा ले सकते हैं।

मिनिकॉय द्वीप

Minicoy Island, Lakshadweep| Tourism, Resorts, Photos, Tour Package

मिनिकॉय लक्षद्वीप का सबसे दक्षिणी द्वीप है, जो कोच्चि के दक्षिण-पश्चिमी भाग में स्थित है। द्वीप पर सबसे पुराना लाइटहाउस 1885 में बनाया गया था। यहां आप टूना कैनिंग फैक्ट्री, लाइट हाउस के साथ-साथ घने नारियल के पेड़ों और घुमावदार सड़कों के साथ लंबी ड्राइव का आनंद ले सकते हैं।

लक्षद्वीप का प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड

Lakshadweep घूमें और नहीं ट्राई किए ये 5 स्ट्रीट फूड्स, तो अधूरा रह जाएगा  पूरा मजा! - explore these famous street food and cuisine in Lakshadweep  visit

इस आइलैंड पर आप अद्भुत स्ट्रीट फूड का आनंद ले सकते हैं। आप अपने बजट के अनुसार यहां स्थानीय भोजन का आनंद ले सकते हैं। यहां आपको मुस कबाब, ऑक्टोपस फ्राई, फिश टिक्का, फिश पकोड़ा, मसु पोदीचाथ मिलेगा. इन मांसाहारी भोजन के अलावा आपको यहां शाकाहारी भोजन के भी कई विकल्प मिलेंगे जिनमें अप्पम, उत्तपम, मालाबार पराठा, मेदु वड़ा शामिल हैं।

Latest Articles