Homeलाइफस्टाइलDinning Table Manners: रेस्तरां में खाते समय इन बातों...

Dinning Table Manners: रेस्तरां में खाते समय इन बातों को रखें दिमाग में याद, नहीं होगी शर्म महसूस

Dinning Table Manners: बाहर जाकर रेस्तरां में खाना किसे पसंद नहीं हैं? लेकिन खाना खाते समय हमें कई चीजों का खास ख्याल रखना चाहिए। नहीं, तो अपने आसपास में हाई स्टैंड लोगों को देख खुद को छोटा महसूस करते हैं। यदि कभी किसी के साथ ऐसी स्थिती हो जाएं, तो उनके मन में एक विचार आता है कि वह दोबारा से ऐसी जगहों पर न जाएं। इसकी जगह आपको कुछ आदतें / एटिकेट्स Etiquettes को समय रहते सीख लेना चाहिए। यह आपकी पर्सनेलिटी के लिए भी अच्छा होता है। अन्यथा किसी के सामने आपके द्वारा की गई कुछ हरकतें उनके दिमाग में आपके प्रति एक गलत धारणा बना सकती है।

आज यहां पर आपको रेस्तरां में एक साथ डाइनिंग टेबल(Dinning Table Manners) पर बैठकर खाना खाते समय कुछ एटिकेट्स (Etiquettes) के बारे में बताया जाएगा। जिसे आप फॉलो कर अपने लंच lunch या डिनर Dinner को बना सकते हैं एकदम शानदार।

इन डाइनिंग टेबल एटिकेट्स Dinning Table Manners को सीखाना हैं जरुरी

बिना पूछें किसी का खाना न खाएं

जब हम कहीं भी खाना खाते हैं तो अक्सर ऐसा होता है कि दूसरों की प्लेट में रखा खाना खाने का हमारा मन करता है। लेकिन यदि आप बिना पूछे उसका खाना खा लेते हैं, तो यह गलत बात है। इसे जरुरी नहीं है सामने वाले को अच्छा लगें। बेशक आप उसे जानते हो। हर किसी का नेचर एक जैसा नहीं होता है। यदि आप उसकी प्लेट में रखें खाने को भी टेस्ट करना चाहतें हैं, तो आप पहले उसे पूछें, उसके बाद ही उसके खाने को खाएं।

खाना बिना आवाज करें खाएं

कई लोग खाना खाते समय बहुत आवाज करते हैं। जिसे उसके साथ में बैठे लोगों को बहुत इरिटेशन होती हैं। इसलिए अगर आपको भी इस तरह की आदत है, तो इसे समय रहते सुधार लेना चाहिए। वैसे भी खाना खाते समय बिल्कुल भी आवाज नहीं आनी चाहिए। इसके अलावा खाने को पूरा अच्छी तरह से चबा कर खाएं और आराम से भी। कई लोगों बहुत तेजी से खाना खाते हैं। जिसे उनका खाना अच्छी तरह से पचता भी नहीं है। साथ ही सामने वाले के सामने उसकी छवि भी बेकार होती है।

हाथों का इस्तेमाल न करें

आज भी कई लोगों को हाथ से खाना सबसे बढ़िया लगता है। उका मानना है कि हाथ से खाने सा स्वाद ही अलग होता है। अगर आप घऱ में हैं, तो आप बिवल्कुल हाथ से खा सकते हैं। लेकिन यदि आप बाहर अपने दोस्तों या ऑफिस के लोगों के साथ खाने गए हैं, तो हाथ की बजाए साइड में रखे स्पून और फोर्क का इस्तेमाल करें। इसे सामने वाले के मन में किसी भी तरह के विचार नहीं आते हैं।

झूठा करने से पहले पूछें

अक्सर लोग अपना खाना टेस्ट करने के बाद किसी दूसरे से खाने के लिए पूछते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो यह बहुत गलत मैनरस है। अगर आप किसी के साथ अपना खाना शेयर करना चाहते हैं, तो आप पहले उनसे पूछें। उसके बाद ही अपना खाएं। यह एक अच्छी आदत है। जिसे आपको हर जगह अप्लाई करनी चाहिए।

Tips: अगर आप सभी लोग एक-साथ खाने बैठे हैं, तो खाने के बाद एक-साथ ही उठना चाहिए। और जितना हो सके अपनी प्लेट में रखें सभी खाने को पूरा खत्म करें। प्लेट में खाना छोड़ना गलत बात है। अपनी भूख अनुसार ही खाना प्लेट में डालना चाहिए।  

Akansha Tiwari
Akansha Tiwari
मैं आकांशा तिवारी, पिछले कुछ सालों से मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हूंं। मैंने जर्नलिज्म एण्ड मांस कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया हुआ है। मुझे लिखने का काफी शौक है। खासतौर से लाइफस्टाइल, ब्यूटी टिप्स, इंटरटेनमेंट और ट्रेवलर पर लिखना अच्छा लगता है। मैंने कई मीडिया संस्थानों के साथ काम किया हुआ है। इसके अलावा मुझे घूमना और नेचर‌ की फोटोस क्लिक करना बेहद पसंद है।

Latest Articles