Homeलाइफस्टाइलरोजमर्रा के इन कामों हमेशा रहेंगे फिट एंड फाइन,...

रोजमर्रा के इन कामों हमेशा रहेंगे फिट एंड फाइन, जानें सिक्रेट योग

Health Tips: आजकल की जीवनशैली ऐसी हो गई है कि हमें फिजिकल एक्टिविटी के लिए समय नहीं मिल पाता है। कई लोग घंटों एक ही जगह बैठकर काम करते रहते हैं। जिसका उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसलिए जीवनशैली से जुड़ी बीमारियाँ आम होती जा रही हैं। इसे रोकने के लिए अक्सर शरीर को शारीरिक रूप से फिजिकली एक्टिव रखने की सलाह दी जाती हैं। लेकिन कई बार लोगों को इसके लिए समय नहीं मिल पाता, खासकर कामकाजी महिलाएं जिन्हें घर और ऑफिस दोनों संभालना होता है।
लेकिन कई योगासन ऐसे भी हैं जो हमारे घरेलू काम-काज से ही संबंधित हैं। जो हमारे घर के कामों से मेल खाते हैं। अगर हम कुछ साल पहले के समय की बात करें तो महिलाएं घर पर यह काम खुद करती थीं। लेकिन आजकल बाजार में उपलब्ध तरह-तरह के उपकरणों और आधुनिकीकरण के कारण ये काम काफी आसान हो गए हैं।

चक्की चलनासन

-इस योगासन को करने से पेट की चर्बी कम करने और अनिद्रा की समस्या से राहत मिल सकती है। इसे आप घर पर आसानी से कर सकते हैं।
-सांस भरते हुए अपने ऊपरी शरीर को आगे लाएं और अपने हाथों को पैरों के पीछे से बाहर निकालते हुए सीधा करें। मतलब आपको अपने हाथों से अपने पैरों को ढकते हुए एक बड़ा घेरा बनाना है। इस आसन को करने के लिए योगा मैट पर अपने दोनों पैरों को सामने की ओर करके बैठ जाएं और अपने पैरों को दूर-दूर फैला लें। अपनी रीढ़ सीधी रखें। इसके बाद अपनी दोनों हथेलियों को जोड़ लें और उंगलियों को आपस में फंसाते हुए अपने हाथों को जोड़ लें।
-अब आपको इस आसन को उसी तरह से करना है जैसे पहले के समय में चक्की का इस्तेमाल किया जाता था। इसके लिए सांस भरते हुए अपने शरीर के ऊपरी हिस्से को आगे लाएं और अपने हाथों को बाएं से दाएं ले जाएं। इसे चक्की की तरह गोल-गोल घुमाएं। अब यही क्रिया दूसरी तरफ से भी दोहराएं।

काष्ठ तक्षण आसन

-यह आसन बाजुओं, कंधों और पीठ की चर्बी कम करने में मदद कर सकता है। इसे करने के लिए आपको स्कुएटिंग पोजीशन में बैठना होगा। यानी अपने शरीर का वजन अपने पैरों और टांगों पर डालकर बैठें।
-ध्यान रखें कि बाएं पैर का अंगूठा बाईं ओर और दाएं पैर का अंगूठा दाईं ओर मुड़ा होना चाहिए। फिर अपनी भुजाओं को सीधा रखें और सामने की ओर ले आएं। दोनों हाथों की अंगुलियों को आपस में मिला लें।

– रीढ़ की हड्डी सीधी रखें. फिर उसी प्रक्रिया को दोहराएं जैसे पहले के समय में महिलाएं कपड़े धोती थीं।

इन योग आसनों को शुरू करने से पहले आप किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। क्योंकि वे आपको आपकी चिकित्सीय और शारीरिक स्थिति के अनुसार इन आसनों को करने की सलाह देंगे और सही प्रक्रिया बताएंगे।

Latest Articles