Homeलाइफस्टाइलCoconut Oil Benefits: क्या चेहरे के लिए सही है...

Coconut Oil Benefits: क्या चेहरे के लिए सही है नारियल तेल?

Coconut Oil Benefits: चमकती त्वचा किसे पसंद नहीं होती? इसके लिए कई लोग महंगी क्रीम लगाते हैं तो कुछ लोग नारियल तेल का भी इस्तेमाल करते हैं। नारियल का तेल त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। खासतौर पर जिन लोगों को त्वचा संबंधी समस्याएं होती हैं उन्हें केमिकल कॉस्मेटिक क्रीम की जगह नारियल तेल लगाने की सलाह दी जाती है। नारियल तेल में एंटी-माइक्रोबियल, एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। इसके अलावा इसमें लॉरिक एसिड भी पाया जाता है जो त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। नारियल का तेल लगाने से चेहरे की नमी बरकरार रहती है और चेहरे पर चमक भी आती है। लेकिन कुछ लोगों के मन में यह सवाल आता है कि क्या दिन में नारियल तेल लगाना फायदेमंद होता है। रात में चेहरा साफ करने के बाद नारियल का तेल लगाने से आपको अधिक लाभ मिलता है। अगर आप दिन के समय धूप में बाहर जा रहे हैं तो नारियल का तेल न लगाएं। लेकिन इसका फायदा आपको तभी दिखेगा जब आप इसका रोजाना इस्तेमाल करेंगे। आइए जानते हैं नारियल तेल लगाने से क्या फायदे होते हैं।

त्वचा में नमी बनाए रखें

खासतौर पर रूखी त्वचा वाले लोगों को हर रात नारियल का तेल लगाना चाहिए। ये एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-माइक्रोबियल गुणों से भरपूर होते हैं। ड्राई स्किन वाले लोगों के लिए, यह एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर के रूप में काम करता है जो त्वचा को नमीयुक्त रखता है। अगर आप रात को सोने से पहले नारियल का तेल लगाते हैं तो यह त्वचा कोशिकाओं की मरम्मत में मदद करता है। इस फायदे के लिए रात को अपना चेहरा साफ करने के बाद नारियल तेल की कुछ बूंदें अपने हाथों पर लें और इससे अपने चेहरे की अच्छी तरह मालिश करें। इस प्रक्रिया को रोजाना दोहराने से आपको जल्द ही फर्क नजर आने लगेगा।

एंटी एजिंग गुण

नारियल तेल में एंटी-एजिंग गुण पाए जाते हैं। इसके रोजाना इस्तेमाल से आप जल्द ही झुर्रियों से छुटकारा पा सकते हैं। दरअसल, कुछ लड़कियां रोजाना मेकअप करती हैं जिससे उनकी त्वचा जल्दी खराब हो जाती है। ऐसे में आप नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही आप मेकअप हटाने के लिए नारियल तेल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

ड्राई स्किन की छुट्टी

रोजाना मेकअप करने से ज्यादातर लड़कियों की स्किन ड्राई और डैमेज हो जाती है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप रोजाना अपने स्किन केयर रूटीन में नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Latest Articles