Homeलाइफस्टाइलChristmas Celebration: क्रिसमस की रात को बनाएं शानदार, इन...

Christmas Celebration: क्रिसमस की रात को बनाएं शानदार, इन जगहों पर करें पार्टी

Christmas Celebration: दिसंबर का महीना चल रहा है इस महीने की 25 तारीख को हर कोई क्रिसमस सेलिब्रेशन करता है। सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखने को मिलती है जहां लोग अपने-अपने तरीके से क्रिसमस का जश्न मनाते हैं। वही क्रिसमस आने में ज्यादा समय नहीं बचा है। इसके लिए आपको कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं है आप भारत में ही कई ऐसी जगह हैं जहां पर शानदार तरीके से क्रिसमस की पार्टी सेलिब्रेट कर सकते हैं। अगर आपने भी क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए अभी तक कोई जगह की तलाश नहीं की है तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़िए यहां पर आपको क्रिसमस पार्टी के लिए एक से बढ़कर एक जगह के बारे में बताया जाएगा।

इन जगहों पर करें पार्टी

ऊटी

तमिलनाडु के खूबसूरत हिल स्टेशन ऊटी में भी नए साल का जश्न बेहद मजेदार तरीके से मनाया जाता है. अगर आप खूबसूरत प्राकृतिक नजारों और हरियाली के बीच तेज संगीत, चकाचौंध पार्टियों और जश्न का आनंद लेना चाहते हैं तो क्रिसमस पर ऊटी का रुख कर सकते हैं।

गुलमर्ग

अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण दुनिया का स्वर्ग माना जाने वाला गुलमर्ग क्रिसमस का जश्न मनाने के लिए भी एक बेहतरीन जगह है। नए साल पर यहां सिर्फ भारत से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी पर्यटक आते हैं। सफेद बर्फ से ढके इस शहर में आपको शांति का आनंद मिलेगा। क्रिसमस पर गुलमर्ग जाना एक बेहतरीन विकल्प है।

मैकलोडगंज

इस मशहूर हिल स्टेशन पर क्रिसमस का जश्न बेहद खूबसूरत अंदाज में मनाया जाता है. यहां कई दार्शनिक स्थान, क्लासिक कैफे हैं, जहां कई कार्यक्रम होते रहते हैं। मैक्लोडगंज धर्मशाला के पास स्थित है, जिसमें तिब्बती स्मृति चिन्ह हैं। 31 दिसंबर की रात मैक्लोडगंज की सड़कों पर निकलिए, आपको क्रिसमस के जश्न का पूरा आनंद मिलेगा।

Pooja Mishra
Pooja Mishra
मैं पूजा मिश्रा मुझे लिखना अच्छा लगता है किसी भी बीट पर लिखती हूं। फिलहाल अभी मैं लाइफस्टाइल बीट पर काम कर रही हूं। मैने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई स्वामी विवेकानंद यूनिवर्सिटी से पूरी की है। मैने 5 साल अलग अलग मीडिया चैनल में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। इसके अलावा मुझे एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना ज्यादा पसंद है। मैं अपने काम में नया और क्रिएटिव सीखने की कोशिश करती हूं।

Latest Articles