Homeलाइफस्टाइलChristmas Celebration Ideas: घर पर ही शानदार तरीके से...

Christmas Celebration Ideas: घर पर ही शानदार तरीके से सेलिब्रेट करें क्रिसमस, फैमिली के साथ बताएं क्वालिटी टाइम

Christmas Celebration Ideas: 2023 का लास्ट महीना चल रहा है यानी कि दिसंबर का महीना और इस महीने को हर कोई अपने-अपने अंदाज में अलविदा कहता है। 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्यौहार भी मनाया जाता है यह दुनिया भर में ईसाई धर्म के लोग मानते हैं। वही बाकी के लोग भी धीरे-धीरे इस त्यौहार को मनाने लगे हैं। इस दिन लोग चर्च जाते हैं तो वहीं कई लोग छुट्टियों पर जाते हैं पार्टनर या दोस्त के साथ घूमने जाते हैं। इसके अलावा कई लोग ऐसे भी हैं जो क्रिसमस का फेस्टिवल अपने घर पर ही सेलिब्रेट करते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे मजेदार तरीके बताने वाले हैं जिसे अपना कर आप घर पर ही अपनी खुशियों में चार चांद लगा सकते हैं और फैमिली के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं।

घर पर ऐसे मनाई क्रिसमस

थीम वाली करें सजावट

अगर आप क्रिसमस के लिए अपने घर को सजा रहे हैं तो आप एक थीम प्लान कर सकते हैं। घर को एक जैसी लाइटिंग, एक जैसे फूलों आदि से सजाया जा सकता है। ऐसा करके आप घर पर खास तरीके से क्रिसमस मना सकते हैं।

क्रिसमस ट्री सजाएं

क्रिसमस के दिन लोग क्रिसमस ट्री घर लाते हैं और फिर उसे सजाते हैं। आप इस पर रिबन, छोटे संदेश नोट, चित्र आदि लगा सकते हैं। इसके अलावा आप पेड़ को लाइटिंग से भी सजा सकते हैं। इससे आपके घर की खूबसूरती तुरंत बढ़ जाएगी।

सांता क्लॉस बनें

अगर आप क्रिसमस के दिन को बच्चों के लिए खास बनाना चाहते हैं तो घर का कोई भी सदस्य बच्चों के लिए सांता क्लॉज बन सकता है। इसके बाद आप बच्चों को उपहार दे सकते हैं। इसके अलावा परिवार के सदस्य सांता की ड्रेस पहन सकते हैं.

Read More: Parenting Tips: कम उम्र से ही अपने बेटों में डालें ये आदतें, आगे नहीं होगी दिक्कतें

Pooja Mishra
Pooja Mishra
मैं पूजा मिश्रा मुझे लिखना अच्छा लगता है किसी भी बीट पर लिखती हूं। फिलहाल अभी मैं लाइफस्टाइल बीट पर काम कर रही हूं। मैने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई स्वामी विवेकानंद यूनिवर्सिटी से पूरी की है। मैने 5 साल अलग अलग मीडिया चैनल में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। इसके अलावा मुझे एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना ज्यादा पसंद है। मैं अपने काम में नया और क्रिएटिव सीखने की कोशिश करती हूं।

Latest Articles