Homeलाइफस्टाइलक्या एक साथ खा सकते हैं पपीता और अनार?...

क्या एक साथ खा सकते हैं पपीता और अनार? जानें कौन से फुर्ट कॉम्विनेशन है हेल्दी

Healthy Fruit Combination: पपीता और अनार दोनों ही फल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद पाए जाते हैं। पपीते में फाइबर, विटामिन सी और कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। अनार में विटामिन सी समेत कई चीजें होती हैं जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं। सवाल यह है कि क्या दोनों को एक साथ खाया जा सकता है? इसे कई लोग एक साथ खाते हैं।

क्या पपीता और अनार एक साथ खा सकते हैं?

पपीता और अनार एक साथ खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। साथ ही यह आपको कई बीमारियों से भी बचाता है। ये दोनों फल कई तरह की बीमारियों से बचाते हैं और रेड ब्लड सेल्स को भी बढ़ावा देते हैं। जिससे शरीर में खून की कमी नहीं होती है। एनीमिया जैसी बीमारी से बचाव में फल बहुत फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा यह इम्यूनिटी बूस्टर के रूप में काम करता है। साथ ही यह कब्ज और मोटापे की समस्या को भी दूर करता है। सबसे अच्छी बात ये है कि इन दोनों फलों को एक साथ खाने से शरीर में मल्टीविटामिन की कमी पूरी हो जाती है।

फलों का यह कॉम्बिनेशन मल्टीविटामिन क्यों है?

पपीता और अनार दोनों ही फल शरीर में मल्टीविटामिन की तरह काम करते हैं। पपीते में विटामिन ए, बी, सी होता है। अनार विटामिन सी, ई, थायमिन, राइबोफ्लेविन और नियासिन से भरपूर होता है। पपीता फाइबर, कैल्शियम, आयरन और प्रोटीन से भरपूर होता है। अनार में एलेगिटैनिन नामक एंटीऑक्सीडेंट होता है। इसे खाने से शरीर में सूजन कम हो जाती है। एलागिटैनिन ऑक्सीडेटिव मस्तिष्क कोशिकाओं को बढ़ावा देता है। यह अल्जाइमर और पार्किंसंस रोग से भी बचाता है।

एक कटोरी पपीते में अनार मिलाकर खाएं, इससे शरीर में फाइबर की कमी पूरी हो जाएगी। यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। इसे खाने से शरीर की छोटी-मोटी बीमारियों से राहत मिलती है।

Latest Articles

Exit mobile version