Homeलाइफस्टाइलBlue Nail Art Designs: डल पड़ गई है नाखूनों...

Blue Nail Art Designs: डल पड़ गई है नाखूनों की खूबसूरती, तो वेडिंग सीजन में ट्राई करें ब्लू नेल आर्ट

Blue Nail Art Designs: चेहरे की ही खूबसूरती नहीं बल्कि महिलाएं अपने पूरे लुक को परफेक्ट दिखाना चाहती हैं अगर आप भी सिंपल नेल आर्ट से बोर हो चुकी है तो आपको नाखून के नए लुक के लिए ब्लू कलर के नेल आर्ट जरूर ट्राई करना चाहिए। अधिकतर महिलाओं और लड़कियों को ब्लैक कलर बहुत पसंद होता है लेकिन इससे हटकर आज इस आर्टिकल में हम आपको ब्लू कलर के नेल आर्ट Blue Nail Art Designs के कुछ कलेक्शंस दिखाने वाले हैं जो आपको बहुत पसंद आएंगे।

ब्लू नाइल आर्ट के बेस्ट कलेक्शंस

आज के फैशन ट्रेंड में महिलाएं क्लासी लुक के लिए ब्लू कलर के नेल आर्ट ट्राई कर रही हैं यह बेहद ही इजी होते हैं इसके लिए आपको नेल्स पर बेस को लगाने के बाद ब्लू कलर का आर्ट अप्लाई करना होगा। तो चलिए देखते हैं कि आपकी लुक को कौन सा नेल आर्ट परफेक्ट बनाएगा।

Blue Nail Art Designs

स्ट्रिप लुक – Strip Look

भले ही आप नौसिखिया हैं या आप एक परफेक्शनिस्ट की तरह नेल आर्ट करना नहीं जानते हैं, फिर भी आप इस नीले नेल आर्ट डिज़ाइन को आसानी से बना सकते हैं। इस तरह की नेल आर्ट रोजमर्रा की जिंदगी में बहुत अच्छी लगती है। इसके लिए सबसे पहले नाखूनों पर बेस कोट लगाएं और फिर उस पर नीला नेल पेंट लगाएं। जब नेल पेंट अच्छे से सूख जाए तो सफेद नेल पेंट की मदद से धारियां बना लें। यह जरूरी नहीं है कि आप हर नाखून पर धारियां बनाएं।

Blue Nail Art Designs

डिफरेंट लुक – Different Style Nail Designs

यह एक अनोखा स्टाइल है और इसमें आप अपनी क्रिएटिविटी का भरपूर इस्तेमाल कर सकते हैं। हालाँकि, इसके लिए आपको कई नेल पेंट्स की जरूरत पड़ेगी। इस नेल आर्ट को बनाने के लिए सबसे पहले अपने नाखूनों पर बेस कोट लगाएं। इसके बाद अलग-अलग नाखूनों पर अलग-अलग नेल पेंट लगाएं। जैसे आप दो नाखूनों पर नेवी ब्लू रंग लगाती हैं। एक नाखून पर सिल्वर या गोल्डन शाइनी नेल पेंट लगाएं और दो नाखूनों को सफेद बेस दें।

Blue Nail Art Designs

पोल्का डॉट – Polka Dot Nail Art Designs

सबसे आसान तरीका है कि बेस में नीला रंग लगाएं और उसके ऊपर सफेद रंग से पोल्का डॉट बनाएं। लेकिन अगर आप कुछ अनोखा करना चाहती हैं तो बेस में भी सफेद और नीले और पोल्का डॉट कलर का मिश्रण बनाएं या फिर आप तीन-चार उंगलियों में पोल्का डॉट डिजाइन बना सकती हैं और बाकी उंगलियों पर शिमर ब्लू नेल पेंट का इस्तेमाल कर सकती हैं। इस तरह आप पोल्का डॉट को एक अलग स्टाइल दे सकेंगी।

Blue Nail Art Designs

फ्रेंच नेल आर्ट – French Tip Nail Art Designs

यह डिज़ाइन बेहद सिंपल होने के साथ-साथ क्लासी भी लगता है। इसके लिए सबसे पहले नाखूनों पर बेस कोट लगाएं। इसके बाद नाखूनों के सिरे पर नीला रंग लगाएं। इसके बाद आखिर में ट्रांसपेरेंट नेल पेंट से टॉप कोट लगाएं।

Pooja Mishra
Pooja Mishra
मैं पूजा मिश्रा मुझे लिखना अच्छा लगता है किसी भी बीट पर लिखती हूं। फिलहाल अभी मैं लाइफस्टाइल बीट पर काम कर रही हूं। मैने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई स्वामी विवेकानंद यूनिवर्सिटी से पूरी की है। मैने 5 साल अलग अलग मीडिया चैनल में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। इसके अलावा मुझे एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना ज्यादा पसंद है। मैं अपने काम में नया और क्रिएटिव सीखने की कोशिश करती हूं।

Latest Articles