Homeलाइफस्टाइलमेटाबॉलिज्म से लेकर वेट लॉस तक मिलेगी मदद, बस...

मेटाबॉलिज्म से लेकर वेट लॉस तक मिलेगी मदद, बस खाने में शामिल करें ये फूड्स

Healthy Diet: कोरियनलोगों के बेहतर स्वास्थ्य और फिटनेस का राज उनकी जीवनशैली में छिपा है। अगर आप भी उनकी तरह जवान और फिट रहने के उपाय ढूंढ रहे हैं तो इन 8 सप्लीमेंट्स के बारे में जरूर जानें।बहुत कम लोग जानते हैं कि मेटाबॉलिज्म हमारे शरीर के लिए कितना जरूरी है। मेटाबॉलिज्म हमारे पेट के स्वास्थ्य से जुड़ा है। अगर यह कम हो तो पेट संबंधी परेशानियां हमें परेशान कर देती हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, कैलोरी बर्न करने में मेटाबॉलिज्म अहम भूमिका निभाता है। हालांकि यह हर व्यक्ति में बहुत भिन्न होता है, लेकिन इसकी जाँच करते समय हमारी उम्र और लिंग को भी ध्यान में रखा जाता है।
मेटाबॉलिक रेट को बूस्ट करने के लिए उचित आहार लेना या उसमें बदलाव करना बहुत जरूरी है। अगर आप मेटाबॉलिज्म बढ़ाना चाहते हैं तो आपको अपनी थाली में कौन से फूड्स शामिल करने चाहिए। आइये जानते है इसके बारे में।

अंडा बहुत फायदेमंद होता है

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक उबले अंडे में करीब 6.29 ग्राम प्रोटीन होता है। खास बात यह है कि इसमें कैलोरी कम और प्रोटीन ज्यादा होता है।जो लोग नॉनवेज खाते हैं उन्हें रोजाना लिमिट में उबले अंडे जरूर खाने चाहिए। अगर आपको पेट से जुड़ी समस्या है तो अंडे का पीला भाग खाने की गलती न करें।

अलसी के बीज

अंडे की तरह अलसी के बीजों में भी भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है। इनमें कई तरह के विटामिन होते हैं जिससे हमारी सेहत दुरुस्त रहती है। इन्हें खाने से हमारा मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है। दरअसल, बीजों में फाइबर होता है जो हमारे पेट के स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है।

दूध और दही का सेवन

कैल्शियम का सबसे अच्छा स्रोत दूध पीने से हमारा मेटाबॉलिक रेट भी बेहतर होता है। वैसे प्रोबायोटिक फूड दही खाने से न सिर्फ हमारा शरीर ठंडा रहता है बल्कि पेट की सेहत को भी फायदा मिलता है। भले ही सर्दी का मौसम हो, हमें रोजाना एक समय सही मात्रा में दही का सेवन जरूर करना चाहिए।

अदरक काम आएगा

अदरक वजन घटाने में बहुत मददगार है। रोजाना इसका पानी पीने से ग्लूकोज लेवल बेहतर होता है और गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। इसके अलावा इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो उल्टी या जी मिचलाने की समस्या को कम करते हैं।

बीन्स को खाएं

राजमा या चना प्रोटीन और अमीनो एसिड से भरपूर होते हैं। इन्हें खाने से शरीर में प्रोटीन की मात्रा बढ़ती है और मांसपेशियां मजबूत होती हैं। जो कुछ भी मांसपेशियों को बनाए रखता है वह हमारे चीज मसल्स मास के लिए अच्छा होता है। ध्यान रखें कि अगर आप बीन्स को अपनी डाइट का हिस्सा बना रहे हैं तो इसके साथ हरी पत्तेदार सब्जियों का भी सेवन करें।

Latest Articles

Exit mobile version