Homeलाइफस्टाइलBest Cafe In Majnu ka Tilla: मजनू का टीला...

Best Cafe In Majnu ka Tilla: मजनू का टीला दिल्ली का सबसे बेस्ट स्पॉट, एक बार जरुर करें विजिट

Best Cafe In Majnu ka Tilla: दिलवालों की दिल्ली कई सारे चीजों के चलते देश समेत विदेशों में भी फेमस है। खासतौर से अपने डिफरेंट और स्वादिष्ट क्यूज़ीन के चलते लोगों को यह जगह थोड़ी ज्यादा पसंद है। वैसे तो दिल्ली में कई सारी जगह खाने के लिए मशहूर है। इन्हीं सब जगहों में से एक हैं मजनू का टीला Majnu ka Tilla। अगर आप भी तिब्बतन और कोरियन फूड से ओबसेसड हो, तो इस जगह को आपको एक बार जरुर ट्राई करना चाहिए। आज इस आर्टिकल में आपको मजनू का टीला के कुछ खास कैफेस Best Cafe In Majnu ka Tilla के बारे में बताया जा रहा है। जहां जाकर आप एक बार खाने और ड्रिंक्स को ट्राय कर सकते हो।

AMA Cafe

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ama Café (@amacafedelhi)

मजनू का टीला के सबसे मशहूर कैफों में से एक हैं AMA Cafe अमा कैफे। यह कैफे केक्स और बेवरेजेस के लिए बहुत फेमस है। यहां पर आपको अधिकतर समय भीड़ देखने को मिल सकती है। इस कैफे के माहौल आपको एकदम विदेशों की फील करवा सकता है।

अमा रेस्तरां Ama Restaurant In Majnu Ka Tilla

Ama Restaurant
Ama Restaurant

यह अमा कैफे से काफी अलग है।‌ इस रेस्तरां में आपको मोमोज, नूडल्स, वेज और नॉन वेज दोनों वैरायटी, थूपा आदि सब मिलता है। इस रेस्तरां की खासियत है कि यहां आपको तिब्बतन फूड आसानी से मिल जाता है। यह और अमा कैफे दोनों एक ही गली में स्थित है। लेकिन पहले आपको कैफे और बाद में रेस्तरां दिखाई देगा।

सिग्नेचर कैफे

 

यदि आपको रुफ में व्यू को एन्जॉय करते हुए खाना पसंद है। तो आप सिग्नेचर कैफे एक बार जरुर जा कर विजिट करें। इस कैफे में आपको यमुना रिवर और सिग्नेचर ब्रिज दोनों को एक साथ देखने का आनंद मिलता है। इस कैफे में वैसे तो भीड़ लगी रहती है। लेकिन रात के समय में यहां का व्यू और भी सुंदर लगता है। यह दिल्लीवासियों के पसंदीदा कैफेस में से एक है। यहां आपको हर तरह का खाना आसानी से उपलब्ध हो सकता है।

बुसान कोरियन रेस्तरां in Majnu Ka Tilla

 

यह रेस्तरां अपने कोरियन खाने की वजह से लोगों के बीच मशहूर है। अगर आप भी प्यूर कोरियन खाना दिल्ली में ट्राय करना चाहते हो, तो मजनू का टीला में स्थित बुसान कोरियन रेस्तरां को एक बार ट्राई करना तो बनता है। इसके साथ ही यहां का एम्बियंस में बेहद अट्रेक्टिव है।

Tips: मजनू का टीला पहुंचने के लिए नजदीकी मेट्रो स्टेशन विधानसभा स्टेशन है।

Akansha Tiwari
Akansha Tiwari
मैं आकांशा तिवारी, पिछले कुछ सालों से मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हूंं। मैंने जर्नलिज्म एण्ड मांस कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया हुआ है। मुझे लिखने का काफी शौक है। खासतौर से लाइफस्टाइल, ब्यूटी टिप्स, इंटरटेनमेंट और ट्रेवलर पर लिखना अच्छा लगता है। मैंने कई मीडिया संस्थानों के साथ काम किया हुआ है। इसके अलावा मुझे घूमना और नेचर‌ की फोटोस क्लिक करना बेहद पसंद है।

Latest Articles