Homeलाइफस्टाइलBenefits Of Wash Your Feet at Night: सोने से...

Benefits Of Wash Your Feet at Night: सोने से पहले इस तरह अपने पैरों को धोएं, जानें इसके अनोखे और अनगिनत फायदें

Benefits Of Wash Your Feet at Night: दिनभर काम करने के बाद घर आने पर आप सभी अच्छी तरह अएपने आपुको रिफ्रेश करने के लिए हाथ-मुंह जरुर धोते हैं जो हमारे हाइजीन के लिए काफी जरुरी है, लेकिन अक्सर इस हाइजीन में आप अपने पैरों को धोना भूल जाते हैं जिस कारण से उसमें कई तरह के बैक्टिरिया पनपने लगते हैं। जिसे आगे जाकर आपको कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं। इसलिए रात को सोने से पहले अपने पैरों को गुनगुने पानी से वॉश करना बेहद जरुरी है। आज इस आर्टिकल में आपको रात को सोने से पहले पैर धोने से होने वाले कुछ फायदें (Benefits Of Wash Your Feet at Night) के बारे में बताया जाएगा। जिसे पढ़कर आप भी रोज इस आदत को अपने नाइट रुटीन में जरुर फॉलो करेंगे।

बैक्टिरिया को होता है सफाया

दिनभर पैरों में सॉक्स पहने के बाद पैरों में पसीना जमा हो जाता है। जिस कारण से उंगलियों के बीच में बैक्टिरिया और नमी होने लगती है। इसी वजह से आपके पैरों में काफी इचिंग भी होती है। जिसे आमतौर पर लोग काफी नॉर्मल मानते हैं। इसके अलावा स्किन संबधित भी कई तरह की दिक्कतें देखने को मिल सकती है। इसलिए कहीं से भी आने के बाद पैरों को साफ पानी से धोना भी जरुरी है।

बॉडी को मिलता है रिलैक्स

दिनभर की थकान को कम करने के लिए सोने से पहले पैरों को झधोना बहुत जरुरी है। इसे आपको नींद भी काफी अच्छी आती है। साथ ही पूरे दिन मोजे पहनने के बाद पैरों में एक अलग तरह की महक आने लगती है। जिसे आपको और आसपास के लोगों को दिक्कतें होती है।

डायबिटीज के मरीजों को फायदा

रात को पैर धोने से सबसे ज्यादा फायदेंमंद डायबिटीज के मरीजों को होता है। पूरे दिन सॉक्स पहनने से पैरों में पसीना आने लगता है। जिस कारण से बैक्टिरीया होने लगते हैं। फिर यही बैक्टिरीया शरीर में भी प्रवेश करने लगते हैं। इसके अलावा पैरों में होने वाले घाव को ठीक होने में काफी समय लग जाता है।

यह भी पढ़ें: Glowing Face: डेट पर जाने से पहले चेहरे पर लगाए ये देसी उबटन, दिवाना हो जाएगा आपका आशिक

 

 

Akansha Tiwari
Akansha Tiwari
मैं आकांशा तिवारी, पिछले कुछ सालों से मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हूंं। मैंने जर्नलिज्म एण्ड मांस कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया हुआ है। मुझे लिखने का काफी शौक है। खासतौर से लाइफस्टाइल, ब्यूटी टिप्स, इंटरटेनमेंट और ट्रेवलर पर लिखना अच्छा लगता है। मैंने कई मीडिया संस्थानों के साथ काम किया हुआ है। इसके अलावा मुझे घूमना और नेचर‌ की फोटोस क्लिक करना बेहद पसंद है।

Latest Articles