Homeलाइफस्टाइलBeetroot Recipe: चुकंदर का रायता शरीर के लिए है...

Beetroot Recipe: चुकंदर का रायता शरीर के लिए है बेहद ही फायदेमंद, अभी करें ट्राई

Beetroot Recipe: बचपन से ही सभी को बताया जाता है कि चुकंदर खाना चाहिए, इसे खाने से शरीर में खून बढ़ता है। साथ ही चुकंदर खाने से चेहरे पर चमक आती है। ये बात सच है चुकंदर हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। साथ ही हर कोई इसे सलाद में भी शामिल करता है। लेकिन कुछ लोग इसे खाने से बचते हैं। ऐसे में आज हम आपको चुकंदर से बनी एक नई चीज के बारे में बताने जा रहे हैं। कुछ लोगों को चुकंदर का स्वाद या खाना पसंद नहीं होता है। लेकिन ये डिश ऐसी है जो हर किसी को पसंद आएगी। आइए जानते हैं कैसे बनाएं चुकंदर का रायता और इसके फायदे?

अगर आपको सलाद या खाली चुकंदर खाना पसंद नहीं है तो आप इसका रायता बनाकर भी खा सकते हैं। यह खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हमारी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद साबित होता है। इसलिए आपको इसे घर पर जरूर बनाना चाहिए।

रायता बनाने के लिए सामग्री:

1 चुकंदर (छिलकर कद्दूकस किया हुआ)
2 कप दही
1 चम्मच भुना जीरा पाउडर
1/4 कप कटा हुआ प्याज
हरी मिर्च
काला नमक (स्वादानुसार)
चाट मसाला (स्वादानुसार)
हरा धनियां (गार्निश के लिए)

रायता बनाने की विधि:

1.चुकंदर को छीलकर कद्दूकस कर लें और नरम होने तक उबालें।
2.उबले हुए चुकंदर को पीसकर पेस्ट तैयार कर लें।
3.इस पेस्ट को दही में मिला लें।
4.फिर इसमें प्याज, हरी मिर्च, नमक, जीरा पाउडर और चाट मसाला डालें।
5.रायता तैयार है। इसके बाद एक घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।
6.ठंडा होने पर हरे धनिये के साथ सर्व करें।

चुकंदर का रायता खाने के कई फायदे हैं।

1.पाचन में सुधार – चुकंदर में उच्च फाइबर होता है जो पेट को साफ रखने में मदद करता है। रायता खाने से कब्ज से राहत मिलती है।
2.वजन नियंत्रण – चुकंदर में कैलोरी कम होती है लेकिन यह आपको पेट भरा हुआ महसूस कराता है। इससे बढ़ता वजन नियंत्रित रहता है।
3.एनर्जी बूस्ट- चुकंदर में कार्बोहाइड्रेट प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो शरीर को तुरंत एनर्जी प्रदान करता है।
4.बीपी कंट्रोल- चुकंदर में पोटैशियम होता है जो ब्लड प्रेशर को स्थिर रखने में मदद कर सकता है।
5.आंखों के लिए अच्छा- चुकंदर में बीटा कैरोटीन पाया जाता है जो आंखों की रोशनी के लिए फायदेमंद होता है।

Latest Articles