Homeलाइफस्टाइलSuccess Tips: प्रभु राम के ये मूल मंत्र बच्चों...

Success Tips: प्रभु राम के ये मूल मंत्र बच्चों को बनाएंगे सफल

Success Tips: 22 जनवरी को अयोध्या में भव्य राम मंदिर में राम जी की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है. इस समारोह को लेकर पूरे देश में खास उत्साह देखा जा सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि भगवान राम को हिंदुओं की आस्था का प्रतीक माना जाता है. सनातन धर्म में श्री राम की अहम भूमिका है। श्री राम को मर्यादा पुरूषोत्तम भी कहा जाता है। लोग उनसे इसलिए इतने प्रभावित हैं क्योंकि आज भी लोग उन्हें अपना आदर्श मानते हैं, जिसके कारण कई घरों में बच्चों को श्री राम के जीवन से जुड़ी कहानियां जरूर सुनाई जाती हैं। श्रीराम के जीवन से जुड़ी ये बातें बच्चों को सफल बनाने में काफी हद तक कारगर साबित होगी।

कठिन समय में भी धैर्य बनाए रखना

श्री राम अपने संयम और धैर्य के लिए जाने जाते हैं। वह कठिन से कठिन परिस्थिति में भी धैर्य से काम लेते थे। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण रावण द्वारा माता सीता का अपहरण है। दुख की इस घड़ी में भी उन्होंने धैर्यपूर्वक स्थिति को संभाला. आपको अपने बच्चे को श्रीराम के जीवन से ये सीख जरूर देनी चाहिए। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में धैर्य रखना बहुत जरूरी है। ये मूल मंत्र आपके बच्चे के जीवन में बहुत काम आएंगे।

बड़ों का सम्मान करना

भगवान श्री राम ने अपना पूरा जीवन अपने माता-पिता द्वारा दिए गए आदेशों के आधार पर बिताया। कहा जाता है कि जब उन्हें 14 वर्ष के लिए वनवास पर जाने को कहा गया तो उन्होंने इस पर कोई आपत्ति नहीं जताई और पूरे 14 वर्ष तक अपने पिता को दिया हुआ वचन निभाया। आप अपने बच्चों को श्री राम के ये गुण अवश्य सिखाएं।

हमेशा पहले से योजना बनाएं

आजकल लोग किसी भी काम को करने में बहुत जल्दबाजी दिखाते हैं, जिसके कारण कई बार उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आपको अपने बच्चों को यह सिखाना चाहिए कि किसी भी काम को शुरू करने से पहले जरूरी है कि आप उसकी पूरी योजना बनाएं। अपने फायदे और नुकसान के बारे में भी सोचें, इससे आपके नुकसान की संभावना काफी कम हो जाएगी।

चीजों को स्वीकार करना सीखें

कई बार हम अपनी लाख कोशिशों के बावजूद भी वह चीज हासिल नहीं कर पाते, जिसके लिए हम सालों से मेहनत कर रहे होते हैं। ऐसे में हम अक्सर निराश हो जाते हैं, ऐसे में निराश होना स्वाभाविक है। लेकिन आप अपने बच्चे को इस कठिन परिस्थिति को स्वीकार करना सिखा सकते हैं जिससे उसके आत्मविश्वास में कोई कमी नहीं आएगी और वह अपने आने वाले कार्यों को बेहतर तरीके से कर पाएगा।

लोगों के प्रति सेवा भावना

चाहे आप कितने भी अमीर क्यों न हों, अपने बच्चों को सेवा की भावना सिखाएं। उन्हें हमेशा अपने से छोटे लोगों का सम्मान करना सिखाएं। श्री राम के जीवन से जुड़े ये मूल मंत्र आपके बच्चों को जीवन में सफल बनाएंगे।

Latest Articles