Homeलाइफस्टाइलBaby Girl Names: माता सिता के नाम से रखें...

Baby Girl Names: माता सिता के नाम से रखें अपनी लाड़ली बिटियां का नाम

Baby Girl Names: अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है. जिससे देशभर के राम भक्तों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस खास मौके के लिए अयोध्या में खास तैयारियां की जा रही हैं। राम जी के ससुराल यानी जनकपुर से भी काफी सामान आया है, ऐसे में अगर इस महीने में राम भक्तों के घर किसी नवजात का जन्म होता है। इसलिए वे सोच रहे हैं कि अगर बच्चा लड़का हुआ तो उसका नाम श्री राम रखा जाए।
ऐसा कहा जाता है कि किसी के नाम का अर्थ भी उसके व्यक्तित्व पर असर डालता है, इससे बच्चे के व्यक्तित्व के बारे में पता चलता है। इसीलिए लोग बच्चों के नाम ज्यादातर भगवान या अन्य अर्थों से जुड़े रखना पसंद करते हैं। ऐसे में जिन राम भक्तों की बेटी का जन्म जनवरी माह में हुआ है, वे अपनी लाडली का नाम देवी सीता से जुड़े इन नामों पर रख सकते हैं। उदाहरण के लिए, श्री राम को रघुनन्दर और रामचन्द्र जैसे कई नामों से बुलाया जाता है। इसी प्रकार देवी सीता को भी कई नामों से पूजा जाता है।

देवी सीता का नाम

जानकी

देवी सीता को जानकी के नाम से भी जाना जाता है। उनके पिता का नाम जनक था। इसलिए उन्हें जानकी यानी राजा जनक की पुत्री भी कहा जाता है।

मैथिली

राजा जनक मिथिला के राजा थे। इसीलिए उनकी पुत्री यानि सीता माता को मैथिली भी कहा जाता था।

भूमिजा

राजा जनक ने एक यज्ञ करवाया था, जिसके बाद खेत में हल चलाते समय माता सीता एक कलश में मिलीं। भूमि से जन्म होने के कारण उनका नाम भूमिजा भी कहा जाता है।

पार्थवी

माता सीता का जन्म भूमि से हुआ था और वह भूमि में ही समाहित थीं। इसलिए उन्हें पृथ्वी की पुत्री कहा जाता है। अगर आप भी अपनी बेटी का नाम पार्थवी रख सकते हैं।

लक्षाकी

इस नाम का अर्थ है लक्ष्मी स्वरूप। माता सीता को देवी लक्ष्मी का अवतार माना जाता है। इसीलिए उन्हें लक्ष्कि नास से भी पूजा जाता है।

वैदेही

सीता जी के पिता राजा जनक एक महान और ज्ञानी व्यक्ति थे, जो मोक्ष प्राप्त कर चुके थे और देह अभिमान से मुक्त थे। इसीलिए उन्हें विदेहराज जनक कहा जाता था। ऐसे में उनकी बेटी को वैदेहीके नाम से भी बुलाया जाता था।

सिया

अगर आप अपनी बेटी का छोटा और सरल नाम रखना चाहते हैं तो सिया नाम भी रख सकते हैं। देवी सीता को सिया भी कहा जाता है।

Latest Articles