Homeलाइफस्टाइलकई गंभीर बीमारियों का इलाज है तुलसी का पत्ता,...

कई गंभीर बीमारियों का इलाज है तुलसी का पत्ता, जानें फायदें

Health Tips: तुलसी एक जड़ी बूटी है और आयुर्वेद में इसे रामबाण औषधि माना जाता है। आयुर्वेद में इसे जड़ी-बूटियों की रानी भी कहा जाता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल, एंटी-पायरेटिक, एंटीसेप्टिक, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-कैंसर जैसे गुण होते हैं।
कई गंभीर बीमारियों में भी इसका चमत्कारी असर देखा गया है। इसकी जड़ों, पत्तियों और बीजों का उपयोग कई हर्बल दवाओं में किया जाता है। तुलसी के पत्तों के कई स्वास्थ्य लाभ हैं और इनका उपयोग आयुर्वेद, होम्योपैथी और चिकित्सा की अन्य प्रणालियों में किया जाता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है

तुलसी के बीज में फ्लेवोनोइड्स और फेनोलिक यौगिक होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इम्यूनिटी बढ़ाने में तुलसी की चाय भी बहुत फायदेमंद है। तुलसी में फ्लेवोनोइड्स एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं।

तनाव कम करता है

तुलसी तनाव की समस्या को कम करने में सहायक है। तुलसी में कई ऐसे रसायन होते हैं जो मस्तिष्क पर गहरा और सकारात्मक प्रभाव डालते हैं। तुलसी का सेवन तनाव, चिंता और कई मानसिक समस्याओं को दूर करने में सहायक है। तुलसी में मौजूद विटामिन सी और अन्य रासायनिक तत्व मूड स्विंग को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

Latest Articles

Exit mobile version