Homeफ़ूडरेसिपीMakar Sankranti Special Til ki Barfi Recipe: मकर संक्रांति...

Makar Sankranti Special Til ki Barfi Recipe: मकर संक्रांति में इस खास चीज़ को घर पर करें ट्राई, मिनटों में तैयार होगी ये स्पेशल मिठाई, जानें रेसिपी

Makar Sankranti Special Til ki Barfi Recipe: नया साल आते ही कई सारे त्योहार भी आने लगते हैं। ऐसे में नए साल में सबसे पहले आने वाला त्योहार मकर संक्रांति (Makar Sankranti), लोहड़ी (Lohri) और पोंगल है। पूरे भारत में 14 जनवरी को यह अलग-अलग रुप में बनाया जाता है। कहीं पोंगल, कहीं खिचड़ी आदि। इन त्योहार में सबसे अधिक खाएं जाने वाली मिठाई तिल की बनी होती है। सर्दियों के दिनों में तिल काफी फायदेमंद माना जाता है। इसको खाने से शरीर में गर्माहट बनी रहती है।

मकर संक्रांति Makar Sankranti के दिन लोग तिल से बने लड्डुओं से पूजा कर अपना मुंह मीठा करते हैं। लेकिन बार-बार एक ही तरह की मिठाई खाकर आपका मन उब गया होगा। तो ऐसे में इस मकर संक्रांति आप कुछ हटकर ट्राय करें। इसलिए इस आर्टिकल में आपको तिल‌ की बर्फी बनाने की आसान रेसिपी (Makar Sankranti Special Til ki Barfi Recipe) बताई जाएगी।

सामग्री

  • तिल -1/2 किलो
  • दूध पाउडर -1 किलो
  • क्रीम – 100 ग्राम
  • इलायची पाउडर -2 चम्मच
  • शुगर – 4 बड़े चम्मच

रेसिपी

  • एक पैन में सबसे पहले तिल को अच्छे से भूनें।
  • तिल भूनने के बाद आप इसे थोड़ा दरदरा टाइप मिक्सी में पीसे।
  • अब इसे ठंडा होने के लिए एक प्लेट में फैला दे।
  • अब उसी पैन में दूध पाउडर Milk Powder और क्रीम Cream डालकर उसे अच्छे से पकाएं। पूरी तरह पकने के बाद आपको अच्छी सी खुशबू आएगी।
  • अब इसमें आप इलायची पाउडर Ilachi Powder मिक्स करें।
  • बाद में आप इसमें पीसे हुए तिल‌ को डालें। तिल डालते समय गैस को लो-फ्लेम में रखें।
  • इसके बाद आप इसमें अपने टेस्ट अनुसार शुगर मिलाएं। ध्यान रखें यह पैन पर चिपके न। नहीं तो जल सकता है।
  • बाद में जब यह बन जाएं तो इसे आप एक प्लेट में डाल दें।
  • याद रखें प्लेट में डालने से पहले प्लेट पर अच्छे सी घी की कवरिंग करें। बाद में इसे डालें।
  • ठंडा होने के बाद आप इसे बर्फी की कोई भी शेप दें सकते हो। इस तरह आपकी तिल‌‌ बर्फी हो‌ गई रेडी।

Tips: आप इसका टेस्ट बढ़ने के लिए इसमें ड्राई फ्रूट्स को बारीक-बारीक काटकर और गुड भी डाल सकते हो।

Akansha Tiwari
मैं आकांशा तिवारी, पिछले कुछ सालों से मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हूंं। मैंने जर्नलिज्म एण्ड मांस कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया हुआ है। मुझे लिखने का काफी शौक है। खासतौर से लाइफस्टाइल, ब्यूटी टिप्स, इंटरटेनमेंट और ट्रेवलर पर लिखना अच्छा लगता है। मैंने कई मीडिया संस्थानों के साथ काम किया हुआ है। इसके अलावा मुझे घूमना और नेचर‌ की फोटोस क्लिक करना बेहद पसंद है।

Latest Articles

Exit mobile version