Homeफ़ूडरेसिपीLaal Pedaa Recipe: राम लाल को लगाएं उनके फेवरेट...

Laal Pedaa Recipe: राम लाल को लगाएं उनके फेवरेट लाल पेड़े का भोग, नोट करें इस स्पेशल भोग की रेसिपी

Laal Pedaa Recipe: आज पूरे देश में रामलला के आने की खुशी में जोरों शोरों से जश्न मनाया जा रहा हैं। आज यानी 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर Ram Mandir में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का समारोह मनाया जा रहा है। ऐसे में शुभ मौके पर हर कोई भगवान राम को मिठाईयों का भोग चढ़ाते हैं। भोग के लिए चढ़ने वाली मिठाई में भक्त अधिकतर राम के पसंदीदा लाल पेड़े को चढ़ाना पसंद करते हैं। आज यहां आपको बिल्कुल बाहर जैसे लाल पेड़े बनाने की रेसिपी (Laal Pedaa Recipe) बताई जाएगी। जिसे आप अपने हाथों से बनाकर भगवान राम को भोग लगा सकते हैं।

लाल पेड़े बनाने की सामग्री

  • दूध- 1 लीटर
  • चीनी -2कप
  • इलायची पाउडर -2 चम्मच
  • बारीक कटे हुए बादाम -1 कटोरी
  • गुलाब की पंखुड़ियां -8-10
  • देसी घी -4 चम्मच

लाल पेड़े बनाने की विधि Laal Pedaa Recipe

  • सबसे पहले कड़ाई में दूध को पकने दें। दूध को तब तक पकाएं, जब तक वह थीक न हो जाए।
  • जब दूध पकने लगें उसमें रोज की पंखुड़ियां डालें। इसे दूध का रंग और फ्लेवर काफी अच्छा होता है।
  • दूध के पकते समय उसे करछी की मदद से चलाते रहे। इसे दूध कड़ाई में नहीं लगता है।
  • उसके बाद दूध में चीनी मिलाएं। करीब 10 मिनट फ्लो फ्लेम में पकने दें।
  • इसके बाद आप इसमें कटे हुए बादाम और इलायची पाउडर मिलाएं।
  • 5 मिनट दूध को चलाने के बाद आप गैस ऑफ कर दें।
  • अब इसे एक प्लेट में ठंडा होने के लिए रख दें। ठंडा होने के बाद‌ आप अपने हाथों में घी लगाकर इसक बैटर के छोटे-छोटे पेड़े बनाए।
  • सारे पेड़े तैयार होने के बाद आप इसे भगवान राम को भोग लगाएं।

यह भी पढ़ें: Kheer Recipe: घर पर बनाए रामलला की फेवरेट खीर, जानें रेसिपी

Akansha Tiwari
Akansha Tiwari
मैं आकांशा तिवारी, पिछले कुछ सालों से मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हूंं। मैंने जर्नलिज्म एण्ड मांस कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया हुआ है। मुझे लिखने का काफी शौक है। खासतौर से लाइफस्टाइल, ब्यूटी टिप्स, इंटरटेनमेंट और ट्रेवलर पर लिखना अच्छा लगता है। मैंने कई मीडिया संस्थानों के साथ काम किया हुआ है। इसके अलावा मुझे घूमना और नेचर‌ की फोटोस क्लिक करना बेहद पसंद है।

Latest Articles