Homeफ़ूडरेसिपीGram Flour Roti Recipe: सर्दियों में बनाए हेल्दी...

Gram Flour Roti Recipe: सर्दियों में बनाए हेल्दी बेसन की रोटी, चेक करें रेसिपी

Gram Flour Roti Recipe: सर्दी के मौसम में अक्सर हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है और हम कई बीमारियों से ग्रसित होने लगते हैं। खासकर इस मौसम में हमें अपने भोजन में कुछ ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए जिससे हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी। बेसन की रोटी एक ऐसा स्वादिष्ट व्यंजन है जो सर्दियों में बहुत फायदेमंद होता है। बेसन में पाए जाने वाले पोषक तत्व, विटामिन, प्रोटीन और खनिज हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं। इसके अलावा ये हमारे शरीर को अंदर से गर्म रखकर सर्दी-खांसी जैसी समस्याओं से लड़ने में मदद करते हैं। यहां जानिए बेसन की स्वादिष्ट रोटी कैसे बनाई जाती है साथ ही इसके क्या फायदे हैं।

बेसन की रोटी बनाने के लिए सामग्री:

1 कप बेसन
1 कप गेहूं का आटा
1 चुटकी हींग
1⁄4 कप बारीक कटा प्याज
1 हरी मिर्च कटी हुई
कटा हुआ हरा धनिया
नमक स्वादानुसार
आवश्यकतानुसार पानी

कैसे बनाए बेसन की रोटी:

– सबसे पहले तो बेसन में गेहूं का आटे को अच्छे से मिला लें।
– फिर इसमें नमक, हींग, हरी मिर्च, कटा हुआ प्याज और हरा धनिया डालें।
– अब इसे पानी से अच्छी तरह गूंद लें और कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दें।
– अब इसकी लोई बनाकर बेल लें और तवे पर भून लें।
– रोटी सेंकने के बाद उस पर घी लगाएं और चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
– या फिर आप इसे सरसों के साग के साथ भी खा सकते हैं।

जानें इस औषधिक गुणों वाली रोटी खाने के फायदें-

वजन कम हो जाता है

बेसन में कम कैलोरी और उच्च फाइबर होता है, जिसके कारण बेसन का सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलती है। बेसन में कम कैलोरी होने के कारण यह भूख को कम करता है। फाइबर की मात्रा अधिक होने से पेट भरा रहता है और खाना पचाने में मदद मिलती है। फाइबर शरीर से कोलेस्ट्रॉल को हटाने में भी मदद करता है। इसके अलावा बेसन में पाए जाने वाले प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व शरीर को ऊर्जा देते हैं और मेटाबॉलिज्म में सुधार करते हैं।

पाचन क्रिया सही रहती है

बेसन में उच्च मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो हमारे पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद होता है। फाइबर हमारे पाचन तंत्र को कई तरह से दुरुस्त रखने में मदद करता है। बेसन का फाइबर पेट को साफ रखने में मदद करता है। यह पाचन तंत्र से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने का काम करता है। यह पेट की गैस, कब्ज जैसी समस्याओं से भी राहत दिलाता है और आंतों को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

Latest Articles