Homeफ़ूडFamous Foods in Ayodhya: जानें क्या हैं अयोध्या के...

Famous Foods in Ayodhya: जानें क्या हैं अयोध्या के फेमस पकवान, जरुर करें एक बार ट्राय

Famous Foods in Ayodhya: इस बात से हम सब वाकिफ हैं 22 जनवरी को अयोध्या Ayodhya में राम मंदिर Ram Mandir का उद्घाटन होने वाला है। यह पूरे भारतवासियों के लिए काफी गर्व की बात हैं। इस खास दिन‌ को और भी स्पेशल बनाने के लिए भारत के नेता लोग, कई विदेशों के दिग्गज पर्सनेलिटीस, बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को न्यौता दिया गया है। ऐसे में इस मंदिर को देखने के लिए यहां के लाखों भक्तों की भीड़ देखने को भी मिलेगी।

इस दौरान‌ अगर आप भी अयोध्या जाने की सोच रहे हैं, तो वहां के मशहूर स्नैक्स और मिठाईयों Famous Foods in Ayodhya को एक बार जरुर ट्राय करें।

1. Rabdi

Rabdi
Rabdi

अयोध्या के फेमस स्वीट्स Famous Sweets में से एक हैं रबड़ी। इस तरह की रबड़ी को बनाने के लिए दूध को काफी देर तक खूब पकाया जाता है। जिसे वह काफी थीक हो जाता है। उसके बाद इसमें केसर और इलायची को भी मिलाया जाता है‌। इसे रबड़ी खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है।‌आपको यह रबड़ी कई सारे दुकानों में आसानी से मिल जाएगी।

2. Chatpati Chaat

Chatpati Chaat
Chatpati Chaat

अयोध्या नगरी Ayodhya अपनी चटपटी चाट के चलते भी बहुत फेमस है।‌‌ अगर आप यहां आए हैं, तो इस चाट को जरुर ट्राय करें। यहां आपको काफी सारी वेरायटी में चाट खाने को मिल‌ सकती हैं। बात चाहे फिर दही पापड़ी की हो, सेवन पूरी को हो या पानी पूरी आदि।

3. Maalpua

Malpua
Malpua

अयोध्या में मालपुआ के स्वाद काफी अलग होता हैं। जब भी आप अयोध्या राम मंदिर के दर्शन करने जाएं, तो वहां पर जरुर मालपुआ का लुफ्त लें। यहां पर इस काफी अलग ढंग से बनाया जाता है। यह आपको बड़े-बड़े होटलों से लेकर मामूली हलवाई की दुकानों में मिल जाएगी।

4. Khasta Kachori

Kachori
Kachori

दिल्ली , राजस्थान समेत कई अन्य राज्यों में नाश्ते के दौरान कचौड़ी खाना लोगों को बहुत पसंद हैं। ठीक उसी तरह यूपी में स्थित अयोध्या क्षेत्र में आपको अलग -अलग तरह की कचौड़ी भी देखने को मिल‌ सकती हैं। यहां बनने वाली कचौड़ी आमतौर पर आलू, उड़द की दाल और मूंग की दाल से बनती हैं। इसके साथ आपको खाने के लिए आलू की सब्जी भी मिलती है। यह वाकई खाने में काफी स्वादिष्ट लगती हैं। जब भी अयोध्या आए इसे जरुर टेस्ट करें।

4. Veg Thali

Veg Thali
Veg Thali

अयोध्या में आए पर्यटकों को यहां पर कई सारे पकवान देखने को मिल सकते हैं। उन्हीं मशहूर पकवानो में से एक है यहां की फेमस वेज थाली।‌ यह थाली आपको हर जगह अलग-अलग रेट में मिल सकती हैं। इस वेज प्लेट में आपको रोटी , दाल , एक मिक्स वेज, अचार, चावल , पापड़ और एक स्वीट आदि मिलता है। राम मंदिर के आसपास बने होटल या ढाबों में यह आपको आसानी से मिल जाएगा।

Tips: इन सबके अलावा यहां पर आपको पेड़ा, लस्सी, राम लड्डू आदि भी एक बार टेस्ट जरुर करने चाहिए।

यह भी पढ़ें: Ayodhya: अयोध्या में ठहरने के लिए बेस्ट है ये होटल्स

Akansha Tiwari
Akansha Tiwari
मैं आकांशा तिवारी, पिछले कुछ सालों से मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हूंं। मैंने जर्नलिज्म एण्ड मांस कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया हुआ है। मुझे लिखने का काफी शौक है। खासतौर से लाइफस्टाइल, ब्यूटी टिप्स, इंटरटेनमेंट और ट्रेवलर पर लिखना अच्छा लगता है। मैंने कई मीडिया संस्थानों के साथ काम किया हुआ है। इसके अलावा मुझे घूमना और नेचर‌ की फोटोस क्लिक करना बेहद पसंद है।

Latest Articles