HomeफैशनWomen Fashion: महिलाओं को बेहद पसंद आ रहे हैं...

Women Fashion: महिलाओं को बेहद पसंद आ रहे हैं ये वूलन सूट, स्टाइल के साथ मिलेगा बॉडी वार्म

Women Fashion: सर्दियों के मौसम में महिलाओं का फैशन कहीं पीछे रह जाता है ऐसे में आज महिलाओं के लिए इस आर्टिकल में वूलन सूट के डिजाइंस लेकर आए हैं जो इस समय महिलाएं काफी पसंद कर रही हैं। सर्दियों के मौसम में फैशन को मेंटेन रखना बड़ी बात होती है इसी के साथ स्मार्ट और स्टाइलिश लुक कैरी करना भी मुश्किल हो जाता है। अगर आप खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो सर्दियों के Women Fashion मौसम में भी डिजाइनर वूलन सूट ट्राई कर सकती हैं। यह डेली वेयर के साथ आप इस पार्टी फंक्शन में भी पहन सकती हैं इसके अलावा आपको किसी रिश्तेदार के घर भी जाना हो तो यह आपको ट्रेडिशनल और एलिगेंट लुक देगा।

महिलाओं के लिए वूलन सूट के डिजाइन

Women Fashion

जायत्री डिजाइन सूट

यह पिस्ता ग्रीन कलर का सूट है। कलर कॉम्बिनेशन और डिजाइन दोनों ही ऐसे हैं कि नजरें नहीं हटेंगी। इस ऊनी सूट मटेरियल पर सिल्वर रंग का ज़री का काम है। सूट पर धागों की मदद से क्लासिक कारीगरी की गई है। इस सूट का दुपट्टा काफी लंबा है और प्लाजो के साथ पेयर किया गया है। वी नेकलाइन वाली महिलाओं के लिए यह ऊनी सूट 3/4 आस्तीन आकार के साथ आ रहा है। इसमें आपको 6 कलर ऑप्शन भी मिलेंगे।

Women Fashion

हैवी प्रिंट सूट

अगर आप रिच कलर और हैवी प्रिंट डिजाइन वाला सूट चाहती हैं तो फ़िरोज़ा कलर के इस कश्मीरी सूट डिजाइन को देखें। सूट पर गोल्डन कलर का प्रिंट वर्क है। सिल्वर रंग की हील लगी हुई है. यह एक अनस्टिच्ड सलवार सूट है। इसे आप पार्टी-फंक्शन या त्योहारों पर पहन सकती हैं। एक ही डिजाइन के इस Woolen Suit मटीरियल में आपको ज्यादा कलर ऑप्शन मिलेंगे।

Women Fashion

कश्मीरी सूट

यह क्रीम कलर का सूट देखिए कितना प्यारा डिजाइन है साथ ही यह आपको सर्दियों से भी बचाता है। इसके अलावा कश्मीरी सूट का यह डिजाइन महिलाओं को बहुत पसंद आ रहा है। डिजाइन से लेकर फैब्रिक तक सब कुछ बढ़िया है। महिलाओं के लिए इस ऊनी सूट पर पूरा प्रिंट वर्क मौजूद है। इस कश्मीरी सूट डिजाइन पर डिजिटल प्रिंट वर्क है। सूट को लंबे दुपट्टे और पलाज़ो के साथ पेयर किया गया है। इसके अलावा इसमें एक ही रंग में कई शेड विकल्प मौजूद हैं।

Pooja Mishra
Pooja Mishra
मैं पूजा मिश्रा मुझे लिखना अच्छा लगता है किसी भी बीट पर लिखती हूं। फिलहाल अभी मैं लाइफस्टाइल बीट पर काम कर रही हूं। मैने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई स्वामी विवेकानंद यूनिवर्सिटी से पूरी की है। मैने 5 साल अलग अलग मीडिया चैनल में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। इसके अलावा मुझे एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना ज्यादा पसंद है। मैं अपने काम में नया और क्रिएटिव सीखने की कोशिश करती हूं।

Latest Articles