HomeफैशनOutfits For Lohri 2024: लोहड़ी के त्योहार पर बनना...

Outfits For Lohri 2024: लोहड़ी के त्योहार पर बनना है देसी गर्ल, तो ट्राई करें अभिनेत्रियों के स्टाइलिश आउटफिट

Outfits For Lohri 2024: लोहड़ी का फेस्टिवल हर किसी के लिए खास होता है मकर संक्रांति से एक दिन पहले लोहड़ी का त्यौहार बड़े ही खुशी से मनाया जाता है। आपको बता दे कि पंजाब और हरियाणा में लोहड़ी में अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। वहीं अगर इस दिन के लिए पहनावे की बात करें तो महिलाएं काफी एक्साइटेड रहती हैं। कई बॉलीवुड एक्ट्रेस को भी आपने देखा होगा कि वह लोहड़ी  के त्यौहार के लिए एथेनिक वेयर ट्राई करती है।

एक्ट्रेस के स्टाइलिश आउटफिट 

अगर आपने भी अभी तक लोहड़ी के लिए कोई ड्रेस नहीं चुनी है तो इन अभिनेत्री के आउटफिट से आइडिया ले सकती हैं। इसके अलावा आपको बता दे कि इस त्यौहार में लोग अपनी पहली फसल अग्नि देव को अर्पित करते हैं। इतना ही नहीं आखिरी परिक्रमा भी करते हैं और इसमें तिल गुड़ रेवाड़ी और मूंगफली चढ़ाते हैं। अगर बात महिलाओं के पारंपरिक रूप के बारे में की जाए तो महिलाएं खासतौर पर इस दिन खूबसूरत तरीके से तैयार होना पसंद करते हैं।

सोनम

अगर आप कुछ हल्का पहनने की सोच रही हैं तो सोनम का ये लुक आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन है। आसमानी रंग के इस सूट के साथ आप अपने माथे पर मांगटीका लगा सकती हैं।

जैस्मिन भसीन

इस तरह का शॉर्ट अनारकली कुर्ता और चूड़ीदार पजामी आपको खूबसूरत लुक देगा। इससे अपने बालों में एक प्यारी सी चोटी जरूर बनाएं। कानों में हैवी ईयररिंग्स आपको खूबसूरत दिखने में मदद करेंगे।

सरगुन

अगर आपको शरारा पहनना पसंद है तो सरगुन का यह लुक आपके लिए परफेक्ट लुक है। इसके लिए आप अपने लिए रेड कलर का शरारा तैयार करवा सकती हैं। इस लुक को पूरा करने के लिए अपने बालों को कर्ल करें और हैवी इयररिंग्स पहनें।

श्रद्धा आर्या

अगर आप ट्रेडिशनल पंजाबी लुक कैरी करना चाहती हैं तो श्रद्धा आर्या की तरह अपने लिए पटियाला सूट बनवा सकती हैं। नहाने के बाद हेयर रैप जरूर लगाएं। इससे आपका लुक और भी खूबसूरत लगेगा. लुक को कंप्लीट करने के लिए आप माथे पर मांगटीका भी लगा सकती हैं।

शहनाज गिल

अगर शादी के बाद यह आपकी पहली लोहड़ी है तो आप अपने लिए भी शहनाज गिल की तरह हैवी शरारा तैयार करवा सकती हैं। अगर आप इसके साथ स्लीक स्टाइल हेयरस्टाइल बनाएंगी तो आपका लुक और भी क्लासी लगेगा।

Read More: Pakistani Mehndi Design: शादी में ट्राय करें ये ट्रेंडी पाकिस्तानी मेहंदी डिजाइन

Pooja Mishra
मैं पूजा मिश्रा मुझे लिखना अच्छा लगता है किसी भी बीट पर लिखती हूं। फिलहाल अभी मैं लाइफस्टाइल बीट पर काम कर रही हूं। मैने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई स्वामी विवेकानंद यूनिवर्सिटी से पूरी की है। मैने 5 साल अलग अलग मीडिया चैनल में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। इसके अलावा मुझे एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना ज्यादा पसंद है। मैं अपने काम में नया और क्रिएटिव सीखने की कोशिश करती हूं।

Latest Articles

Exit mobile version