HomeफैशनWedding Shopping in Delhi: सस्ते दाम में अगर करनी...

Wedding Shopping in Delhi: सस्ते दाम में अगर करनी हैं शादी की शॉपिंग, तो यह मार्केट रहेंगी आपके लिए बेस्ट

Wedding Shopping in Delhi: नवंबर का महीना शुरु होते ही शादियों (Wedding Season) का सीजन भी शुरु हो जाता हैं। ऐसे में शादी की तैयारियों में ब्राइड- ग्रूम (Bride-Groom) से लेकर उनके माता -पिता एवं अन्य सभी रिश्तेदार मार्केटों में जाना शुरु कर देते हैं। सब चाहते हैं कि वह एकदम ट्रेंड में चल रहे आउटफिट (Trending Outfit) ही शादी में पहनें। वो भी कम बजट (Cheapest rate) में। शॉपिंग करने के लिए किस मार्केट में जाएं, जहां उन्हें डिजाइनर कपड़े (Designer Outfit) आसानी से मिल जाएं। यह इन दिनों सबसे बड़ी परेशानी होती है।

दिल्ली (Delhi) के इन मार्केटों से करें शॉपिंग (Wedding Shopping)

भारत की राजधानी दिल्ली (Capital of India Delhi) को शदियों की शॉपिंग का हब (Shopping Hub) माना जाता है। चाहें आप देश के किसी भी कोने में क्यों न हो। शॉपिंग के लिए आप दिल्ली (Wedding Shopping in Delhi) आने पर मजबूर हो जाएंगे। आज यहां आपको दिल्ली (Delhi Best Markets) के बेस्ट चार ऐसी जगहों या मार्केट के बारे में बताया जाएगा, जहां से आप आसानी से शादी से जुड़ी शॉपिंग कर सकते हैं।

चांदनी चौक (Chandani Chowk)

Chandani Chowk
Chandani Chowk for wedding shopping in Delhi

दिल्ली में स्थित चांदनी चौक (Chandani Chowk) को शादी की शॉपिंग के लिए हब माना जाता है। शादी की शॉपिंग करने के लिए यह जगह सबसे बेस्ट है। यहां पर दूल्हा-दुल्हन के लिए एकदम डिजाइनर लंहगे, शेरवानी, साड़ी और गाउन आदि सभी कम रेट में आसानी से मिल जाते हैं। शादी के दिनों में यहां पर आई भीड़ देखने लायक होती है। इसके अलावा यहां पर आप ज्वैलरी भी खरीद सकते हैँ। यहां आपको सामान हर रेट में मिल सकता है। अगर आप चाहें, तो किराएं पर भी सामान यहां से ले सकते हैं। यहां पर जाने के लिए सबसे पास मेट्रो स्टेशन चांदनी चौक है। अगर आपने अभी तक अपनी शादी की खरीदारी नहीं की है, तो आप एक बार यहां पर भी आ सकते हैं।

लाजपत नगर (Lajpat Nagar Market)

Lajpat Nagar
Lajpat Nagar for wedding shopping in Delhi

लाजपत नगर (Lajpat Nagar) में कई सारे शो रुम है जहां से आपको काफी ट्रेंडिग डिजाइन में साड़ी और लंहगा आदि मिल सकते हैं। लाजपत नंगर साड़ियों के लिए महिलाओँ की पहली पसंद है। यहां पर आपको बड़े-बड़े डिजाइनर के द्वारा डिजाइन किए लहंगे की प्रोक्सी आसानी से मिल सकती हैं। यहां पर मिलने वाले कपड़ों की चमक ही अलग होती हैं। लेकिन यहां के रेट बाकि जगहों के मुकाबले थोड़े एक्सपेनसिव होते हैं। यहां पर जाने के लिए आप मेट्रो की सुविधा ले सकते हैं। सबसे पास मेट्रो लाजपत नगर ही है।

करोल बाग (Karol Bagh)

Karol Bagh
Karol Bagh for wedding shopping in Delhi

दिल्ली के नार्थ में स्थित करोल बाग श़पिंग के बढिया जगहों में से एक है। यहां पर एथनिक (ethnic) से लेकर वेस्टर्न (Western) तक सभी प्रकार के कपड़े मिल सकते हैं। यहां की दुकानों पर आपको वैरायटी (Different varieties) देखने को मिल सकती है। इसके अलावा यहां से आप मेकअप से जुड़े सामान जो ब्राइडल के जरुरी हैं उन्हें भी ले सकते हैं। लेकिन यहां पर दाम को कम करना थोड़ा मुश्किल होता है। यहां सबसे पास मेट्रो स्टेशन करोल बाग है।

यह भी पढे़ं : Trending Hair Style For Wedding: इस बार पार्टी या फंक्शन में इन हेयर स्टाइलस को करें ट्राई

सदर बाज़ार (Sadar Market)

Sadar Market
Sadar Market for wedding shopping in Delhi

यदि आपको थोक के भाव में सामान खरीदना है, तो सदर बाजार आपके लिए सबसे बेस्ट जगह है। यहां पर आपको कपड़ों से लेकर, ज्वलैरी और कॉस्मेटिक से जुड़ा सभी तरह का सामना आसानी से मिल जाता है। यहां से किसी भी तरह का सामना खरीदने में आपको काफी फायदा हो सकता है।  यहां पर आप चाहे तो दाम कम भी करा सकते हैं।

Tips:  यदि आप इन जगहों पर शादी की शॉपिंग करना चाहते हैं तो यहां आपको अपना पूरा समय देना होगा। भूलकर भी अपनी गाड़ी न लाएं। मेट्रों का इस्तेमाल करें। आप अपनी पसंद के अनुसार लंहगा बनवा भी सकते हैं।

यह भी पढ़ें : Google Search Year In 2023: शादी में कैरी करें ये Trending blouse, बदल देगा आपका लुक

Akansha Tiwari
Akansha Tiwari
मैं आकांशा तिवारी, पिछले कुछ सालों से मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हूंं। मैंने जर्नलिज्म एण्ड मांस कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया हुआ है। मुझे लिखने का काफी शौक है। खासतौर से लाइफस्टाइल, ब्यूटी टिप्स, इंटरटेनमेंट और ट्रेवलर पर लिखना अच्छा लगता है। मैंने कई मीडिया संस्थानों के साथ काम किया हुआ है। इसके अलावा मुझे घूमना और नेचर‌ की फोटोस क्लिक करना बेहद पसंद है।

Latest Articles