HomeफैशनSaree Ideas For Christmas: क्रिसमस पार्टी में बॉयफ्रेंड के...

Saree Ideas For Christmas: क्रिसमस पार्टी में बॉयफ्रेंड के सामने जमाना है इंप्रेशन, तो ट्राई करें लाल रंग की साड़ी

Saree Ideas For Christmas: क्रिसमस का सेलिब्रेशन हर कोई अपने अपने अंदाज में मनाता है। लेकिन क्रिसमस की पार्टी में हर कोई स्टाइलिश और खूबसूरत दिखना चाहता है। 25 दिसंबर को क्रिसमस डे का त्योहार पूरे देश में मनाया जाएगा हर कोई अपने-अपने अंदाज में पार्टी ऑर्गेनाइज करता है। वहीं अगर आप भी क्रिसमस पार्टी में अपने बॉयफ्रेंड पर इंप्रेशन जमाना चाहते हैं तो इसके लिए लाल रंग (Red Saree) की साड़ी बेहतर रहेगी। अगर आपने अभी तक डिसाइड नहीं किया है कि क्रिसमस पार्टी में किस तरह की रेड साड़ी पहनने वाली है, तो इस आर्टिकल में एक से बढ़कर एक लाल रंग की साड़ियां दी गई है जो आप पर परफेक्ट लगेगी।

क्रिसमस पर पहने स्टाइलिश साड़ी

फैब्रिक की साड़ी

हैवी बॉर्डर वाली ऐसी जॉर्जेट फैब्रिक की साड़ी आपके लुक को खूबसूरत बनाएगी। इसके साथ बैकलेस ब्लाउज ही पहनें। इसके अलावा अगर आप इससे अपने बालों को कर्ल करेंगी तो आपका लुक कमाल का लगेगा।

इंडो वेस्टर्न साड़ी

अगर आप क्रिसमस पार्टी में साड़ी पहनकर धूम मचाना चाहती हैं तो मलाइका अरोड़ा की तरह इंडो वेस्टर्न साड़ी बेहद खूबसूरत है। यह आपको बेहद ग्लैमरस लुक देगा। इसके साथ आपको मेकअप और हेयर स्टाइल का भी खास ख्याल रखना होगा।

कॉटन साड़ी

वैसे तो कॉटन साड़ी हमेशा गर्मियों में ही पहनी जाती है लेकिन आप इसे सर्दियों में भी कैरी कर सकती हैं। ऐसी साड़ी पहनने में बहुत आरामदायक होती है। आप चाहें तो इसके साथ ब्लेज़र भी कैरी कर सकती हैं। यह आपको क्लासी लुक देगा।

प्लेन लाल रंग की साड़ी

क्रिसमस पार्टी में प्रियंका चोपड़ा का ये साड़ी लुक आपके लुक में चार चांद लगा देगा। पूरी तरह से प्लेन लाल रंग की साड़ी पर अगर इस तरह सिर्फ बॉर्डर पर मिरर वर्क हो तो यह बहुत ही खूबसूरत लगेगी। ऐसी साड़ी देखने में भी खूबसूरत लगती है।

Read More: Christmas Celebration: फैमिली के साथ दिल्ली के इन चर्च में एंजॉय करें क्रिसमस, यादगार रहेगा सेलिब्रेशन

Pooja Mishra
Pooja Mishra
मैं पूजा मिश्रा मुझे लिखना अच्छा लगता है किसी भी बीट पर लिखती हूं। फिलहाल अभी मैं लाइफस्टाइल बीट पर काम कर रही हूं। मैने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई स्वामी विवेकानंद यूनिवर्सिटी से पूरी की है। मैने 5 साल अलग अलग मीडिया चैनल में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। इसके अलावा मुझे एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना ज्यादा पसंद है। मैं अपने काम में नया और क्रिएटिव सीखने की कोशिश करती हूं।

Latest Articles