HomeफैशनRashmika Mandanna Photos: शादी के लिए ब्राइड रश्मिका मंदाना...

Rashmika Mandanna Photos: शादी के लिए ब्राइड रश्मिका मंदाना के इस स्टाइल को करें रिक्रिएट, रेड लहंगे में दिखेंगी बेहद स्टनिंग

Rashmika Mandanna Photos: साउथ की फिल्मों South Movies से लेकर बॉलीवुड Bollywood में धमाल बना चुकी रश्मिका मंदाना Rashmika Mandanna को हर कोई जानता है। एक समय ऐसा था जब वह पूरे भारत का नैशनल क्रश बन चुकी थी। रश्मिका आए दिन अपने सोशल मीडिया हैंडल Social Media Handle पर फोटोस अपलोड करती हुई नजर आती हैं।

रेड लहंगे में रश्मिका दिखी काफी गॉर्जियस, यहां देखें फोटोस

रश्मिका अपने फैशन‌ स्टेटमेंट के चलते हमेशा सुर्खियों में नज़र आती है। अभी रश्मिका ने लेटेस्ट फोटोस (Rashmika Mandanna Photos) अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं जिसमें वह एकदम न्यूली ब्राइड Bridal look की तरह लग रही हैं। आप भी रश्मिका के इस लुक से इंस्पायर हो सकती हैं और अपनी शादी में इस तरह का गेटअप कर सकती हैं।

 

हाल ही में रश्मिका मंदाना के द्वारा अपलोड की गई तस्वीर में उन्होंने रेड कलर का लंहगा वियर किया हुआ है। इस लहंगे की स्कर्ट काफी हेवी प्लीट्स में है। जिसमें नीचे के साथ कुछ वर्क किया हुआ है। इसके साथ रश्मिका ने स्लीवलेस वी डीप-नेक ब्लाउज पेयरअप किया हुआ है। इस ब्लाउज को और भी ज्यादा अट्रैक्टिव उसका बैकलेस डिजाइन बनाता है। अपने लहंगे के इस लुक को कंप्लीट करने के लिए रश्मिका ने रेड कलर का दुपट्टा कैरी किया है, जिसमें बॉडर पर लेंस लगी हुई हैं जो काफी सिंपल लेकिन सोबर लुक दे रहा है।‌‌ इसे रश्मिका ने दो साइड पिनअप करके ओपन किया है।

वहीं अगर एक्सेसरीज की बात करें, तो उन्हें हेवी ईयररिंग्स और गले में ग्रीन नेकलेस पहना हुआ है। लिपस्टिक के लिए रश्मिका ने ग्लॉसी मरून कलर का शेड अप्लाई किया हुआ है। साथ में काफी मिनिमल मेकअप चेहरे और आइस पर अप्लाई किया है। हेयर स्टाइलिंग की बात करें, तो उन्होंने बालों में लो बन बनाया है और माथे में एक छोटी सी रेड कलर की बिंदी लगाई हुई है। रश्मिका का यह लुक एकदम ब्राइडल वाला लुक दे रहा है।

रिलेशनशिप के रूमर्स

सोशल मीडिया पर रश्मिका मंदाना और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार विजय देवरगोंडा के साथ रिलेशनशिप की अफवाहें काफी फैली हुई है। इन दोनों कपल्स को कई बार एक साथ स्पॉट किया गया है हालांकि दोनों ने अपने रिलेशनशिप के बारे में आजतक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दी है। रश्मिका मंदाना को आखिर बार एनिमल मूवी (Animal Movie) में रनवीर कपूर‌ के साथ देखा गया है।‌ फैंस ने इन दोनों की कैमिस्ट्री को खूब पसंद किया है।

यह भी पढ़ें: Palak Tiwari Photos: शादी के फंक्शन में पलक तिवारी के इस साड़ी लुक को करें रिक्रिएट, यहां देखें स्टनिंग पिक्चर्स

Akansha Tiwari
Akansha Tiwari
मैं आकांशा तिवारी, पिछले कुछ सालों से मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हूंं। मैंने जर्नलिज्म एण्ड मांस कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया हुआ है। मुझे लिखने का काफी शौक है। खासतौर से लाइफस्टाइल, ब्यूटी टिप्स, इंटरटेनमेंट और ट्रेवलर पर लिखना अच्छा लगता है। मैंने कई मीडिया संस्थानों के साथ काम किया हुआ है। इसके अलावा मुझे घूमना और नेचर‌ की फोटोस क्लिक करना बेहद पसंद है।

Latest Articles