HomeफैशनNail Paint Tips: नेल पेंट लगाते समय इन‌ बातों...

Nail Paint Tips: नेल पेंट लगाते समय इन‌ बातों पर करें गौर, नेल्स दिखेंगे फ्लोलेस

Nail Paint Tips: हाथों की खूबसूरती का ध्यान रखना बेहद जरुरी होता है। रोजाना दिनभर कुछ-न-कुछ काम करने से हाथ और नेल्स Nails खराब या टूटने लगते हैं। ऐसे में इसे बचने के लिए सभी महिलाएं अपने नेल्स में नेल पेंट Nail Paint लगाना काफी पसंद करती हैं। नेल पेंट Nail Paint लगाने से नेल्स और हाथ दोनों काफी सुंदर लगते हैं। लेकिन कई लोग सही तरह से नेल पेंट नहीं लगा पाते हैं, जिस वजह से नेल्स सुंदर दिखने की बजाए बेहद गंदे लगते हैं। इसलिए आज यहां आपको कुछ टिप्स (Nail Paint Tips) बताई जाएगी जिसे आपको नेल पेंट लगाते समय फॉलो करना जरुरी है।

Nails को दें परफेक्ट Shape

Nail Paint
Nail Paint

यदि आपके नेल्स एकदम परफेक्ट शेप में है, तभी उसके ऊपर नेल पॉलिश सुंदर लगती है। यदि आपके नेल्स बिल्कुल शेप में नहीं है, तो आप कितनी भी अच्छी नेल पेंट क्यों न लगा लें। वह एकदम खराब दिखेंगी।

दो उंगलियां के बीच रखें डिस्टेंस

जैसे ही आप एक उंगली से दूसरी उंगली में शिफ्ट होते है, तो नेल‌ पेंट खराब होने का चांस होता है। ऐसे में आप दो उंगलियों के बीच में थोड़ा गेट छोड़ें या फिर रुई लगाएं। इसे नेल्स खराब नहीं होते हैं।

नेल्स चमकाने के लिए बेस कोट Base Coat लगाएं

यदि आप अपने नेल्स पर लगी नेल पॉलिश को चमकाना चाहती हैं, तो सबसे पहले नेल्स पर ट्रांसपेरेंट नेल‌पेंट से बेस बनाएं। इसे नेल्स में एक अलग शाइनिंग आती है।

डबल‌‌ कोट करें Apply Double Coat

Double Coat
Double Coat

जब ट्रांसपेरेंट नेल पॉलिश सूख जाएं तो अपनी फेवरेट नेल पेंट का पहला कोट लगाएं। उसे सूखने के बाद आप दूसरा कोट काफी स्मूथली लगाएं। इसे आपके नेल्स अट्रैक्टिव लगते हैं।

नेल पेंट को रिमूव‌ करें Remove Nail Paint

जब भी आप नेल पेंट लगाने का सोचते हैं तो अपने नेल्स पर पहले से लगी‌ नेल‌पेंट को अच्छे से रिमूव करें। नहीं तो दूसरी नेल पेंट का असली कलर नहीं पता चलता है।

Tips: नेल पेंट को सूखाने के लिए हाथों को 10 मिनट खाली रखें। इसके अलावा नेल पेंट हमेशा बीच में से लगाना शुरु करें।

यह भी पढ़ें: Pink Nail Art: लड़कियों को खूब पसंद है पिंक कलर, हाथों पर इस तरह करें नेल आर्ट

Akansha Tiwari
Akansha Tiwari
मैं आकांशा तिवारी, पिछले कुछ सालों से मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हूंं। मैंने जर्नलिज्म एण्ड मांस कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया हुआ है। मुझे लिखने का काफी शौक है। खासतौर से लाइफस्टाइल, ब्यूटी टिप्स, इंटरटेनमेंट और ट्रेवलर पर लिखना अच्छा लगता है। मैंने कई मीडिया संस्थानों के साथ काम किया हुआ है। इसके अलावा मुझे घूमना और नेचर‌ की फोटोस क्लिक करना बेहद पसंद है।

Latest Articles