HomeफैशनNail Art Designs: हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे व्हाइट...

Nail Art Designs: हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे व्हाइट नेल आर्ट के डिजाइंस, सहेलियों को भी आएगा पसंद

Nail Art Designs: महिलाएं अपने नाखून को लेकर बेहद ही कॉन्शियस रहती हैं वह इनकी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए मैनीक्योर पेडीक्योर तक करवाती हैं इसके बाद अपने लुक को बदलने के लिए नेल पेंट से डिफरेंट डिफरेंट कलर करती हैं। इसके अलावा भी अगर आप अपने हाथों Nail Art Designs की खूबसूरती को बढ़ाना चाहती हैं तो नीचे दिए गए व्हाइट नेल आर्ट के डिजाइंस आपको ट्राई करने चाहिए।

White Glossy Nail Art Designs

यह व्हाइट नेल आर्ट डिज़ाइन उन महिलाओं के लिए अच्छा हो सकता है जो नेल आर्ट करना नहीं जानती हैं, लेकिन फिर भी अपने नाखूनों को खूबसूरत बनाना चाहती हैं। अगर आप एक बिगनर महिला है और नेल्स को ब्यूटीफुल बनाना चाहती हैं तो नीचे दिए गए सिंपल एंड स्टाइलिश व्हाइट नेल आर्ट के डिजाइंस हाथों पर जरूर ट्राई करें।

1. French Tip Nail Art Design

इसके लिए सबसे पहले नाखूनों पर सफेद या काला नेल पेंट लगाएं और उसके सूखने के बाद सिरे पर दूसरे रंग का नेल पेंट लगाएं। अगर आपको परफेक्ट लुक पाने में परेशानी होती है तो आप इसके लिए टेप की मदद भी ले सकती हैं। अंत में, टॉप कोट लगाकर नेल आर्ट को सुरक्षित करें।

2. स्टार नेल आर्ट – Star Nail Art Design

यह एक साधारण नेल आर्ट डिज़ाइन है, लेकिन सभी उम्र की महिलाओं पर बहुत अच्छा लगता है। इतना ही नहीं, इस तरह के डिजाइन को आप रोजमर्रा की जिंदगी में भी आसानी से बरकरार रख सकते हैं। इस डिजाइन को बनाने के लिए सबसे पहले नाखूनों पर सफेद नेल पेंट बेस लगाएं और सूखने दें। इसके बाद टूथपिक को काले नेल पेंट में डुबोएं। और फिर उस टूथपिक की मदद से अपने नाखूनों पर स्टार डिजाइन बनाएं। डिज़ाइन सूखने के बाद अंत में टॉप कोट लगाएं और सील कर दें।

3. स्ट्रिप्स लुक नेल आर्ट – Strips Nail Art Design

यह बहुत ही सिंपल डिजाइन है और इसे कोई भी महिला आसानी से बना सकती है। अगर आप नौसिखिया हैं तो यह स्ट्राइप्स नेल आर्ट डिजाइन बना सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले नाखूनों पर सफेद बेस कलर लगाएं। इसके बाद आप काले रंग से धारियां बना लें. आप चाहें तो लाल रंग से भी धारियां बना सकती हैं। इसके अलावा अगर आप अपने नेल डिजाइन को और भी यूनिक बनाना चाहती हैं तो किसी एक नाखून पर शिमरी नेल पेंट लगाएं। ये बेहद खूबसूरत लगेगा. अंत में टॉप कोट लगाना न भूलें।

Pooja Mishra
मैं पूजा मिश्रा मुझे लिखना अच्छा लगता है किसी भी बीट पर लिखती हूं। फिलहाल अभी मैं लाइफस्टाइल बीट पर काम कर रही हूं। मैने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई स्वामी विवेकानंद यूनिवर्सिटी से पूरी की है। मैने 5 साल अलग अलग मीडिया चैनल में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। इसके अलावा मुझे एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना ज्यादा पसंद है। मैं अपने काम में नया और क्रिएटिव सीखने की कोशिश करती हूं।

Latest Articles

Exit mobile version