HomeफैशनLohri 2024 Outfit Ideas: लोहड़ी में दिखेंगी सबसे अलग,...

Lohri 2024 Outfit Ideas: लोहड़ी में दिखेंगी सबसे अलग, ट्राई कीजिए वेलवेट कुर्ता के बेस्ट डिजाइंस

Lohri Outfit Ideas: लोहड़ी का फेस्टिवल आने वाला है ऐसे में महिलाएं अपने आउटफिट को लेकर काफी कन्फ्यूज होती हैं। इस बार अगर आप अलग दिखना चाहती हैं तो आपको वेलवेट का कुर्ता जरूर ट्राई करना चाहिए। लोहड़ी का त्योहार मकर संक्रांति से एक दिन पहले ही मनाया जाता है 13 जनवरी की बजाय 14 जनवरी को लोहड़ी मनाया जाएगा। इतना ही नहीं यह त्यौहार पंजाब और हरियाणा में बेहद ही धूमधाम से मनाया जाता है। वैसे तो लोहड़ी के त्यौहार के लिए पुरुषों के पास आउटफिट के कई सारे ऑप्शंस होते हैं लेकिन महिलाओं के पास लिमिटेड ऑप्शंस होते हैं हमेशा ही महिलाएं अपने आउटफिट को लेकर कन्फ्यूज रहती हैं। आज इस आर्टिकल में आपको नीचे एक से बढ़कर एक वेलवेट के कुर्ते के डिजाइंस दिखाए जाएंगे जो लोहड़ी के त्योहार पर आपको स्टाइलिश लुक देंगे।

वेलवेट कुर्ते में दिखेंगी स्टाइलिश

हरा कुर्ता – Green Kurta Designs

पूजा में हरा रंग पहनना काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में आप एक्ट्रेस प्रिया वारियर की तरह अपने लिए वेलवेट कुर्ता बनवा सकती हैं। इस कुर्ते Lohri Outfit Ideas के साथ आप स्लीक स्टाइल में बन बना सकती हैं।

लाल कुर्ता – Red Kurta Designs

इस तरह के लाल कुर्ते को आप प्लाजो के साथ पहनेंगी तो आपको कंफर्टेबल भी रहेगा और आपका लुक भी बेहद खूबसूरत लगेगा। आप चाहें तो इसे अभी तैयार कर सकते हैं.

पर्पल कुर्ता – Purple Kurta Designs

आप चाहें तो अपने लिए ऐसा गहरे बैंगनी रंग का वेलवेट फैब्रिक सूट तैयार करवा सकती हैं। ग्लैमरस लुक के लिए आप इस कुर्ते के नेक को आगे से थोड़ा गहरा कर सकती हैं। अगर आप इसकी स्लीव्स का डिजाइन थोड़ा अलग बनाएंगे तो आपका लुक खूबसूरत लगेगा।

अनारकली सूट – Anarkali Suit

अगर शादी के बाद यह आपकी पहली लोहड़ी है तो आप अपने लिए इस तरह का अनारकली सूट तैयार करवा सकती हैं। वेलवेट फैब्रिक में अनारकली सूट बहुत खूबसूरत लगता है।

रॉयल लुक – Royal Look Suit

अगर आप रॉयल लुक कैरी करना चाहती हैं तो इस तरह का रॉयल ब्लू रंग का सूट आपको खूबसूरत दिखने में मदद करेगा। इसके साथ आप अलग-अलग रंग का दुपट्टा कैरी कर सकती हैं।

Read More: Best Shopping Market: साड़ी और लहंगे की खरीदारी के लिए बेस्ट है ये मार्केट, कीजिए पैसा वसूल शॉपिंग

Pooja Mishra
मैं पूजा मिश्रा मुझे लिखना अच्छा लगता है किसी भी बीट पर लिखती हूं। फिलहाल अभी मैं लाइफस्टाइल बीट पर काम कर रही हूं। मैने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई स्वामी विवेकानंद यूनिवर्सिटी से पूरी की है। मैने 5 साल अलग अलग मीडिया चैनल में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। इसके अलावा मुझे एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना ज्यादा पसंद है। मैं अपने काम में नया और क्रिएटिव सीखने की कोशिश करती हूं।

Latest Articles

Exit mobile version