HomeफैशनJeans Washing Tips: महिलाएं करें बस ये एक काम,...

Jeans Washing Tips: महिलाएं करें बस ये एक काम, सालों साल जींस की चमक रहेगी बरकरार

Jeans Washing Tips: महिलाएं फैशन के मामले में सबसे आगे रहती हैं जिसमें वह तरह-तरह के आउटफिट पहनती है। जैसे सूट-सलवार, साड़ी, गाउन, शॉर्ट्स आदि वहीं इसके अलावा आज हम जींस की बात कर रहे हैं जो आज के समय में महिलाएं इससे ज्यादातर पहनना Jeans Washing Tips पसंद करती हैं। जींस को पहनना जितना आसान है इसे धोना उतना ही मुश्किल इसे कई तरह से धोया जाता है। अगर आप भी हमारे बताया तरीके से जींस की वॉशिंग करती है तो इसकी चमक सालों साल तक बरकरार रहेगी।

कितने दिन में धोएं

जींस को हफ्ते में सिर्फ एक बार ही धोना चाहिए। अगर आप कुछ ही दिनों से कम समय में बार-बार धोएंगे तो जींस का रंग खराब हो सकता है और उसका टेक्सचर भी खराब हो सकता है। इसके अलावा जींस हल्की भी दिख सकती है। केवल ब्लैक टाइप जींस ही पूरी तरह से खराब हो सकती है।

ठंडे पानी का इस्तेमाल

जींस धोने के लिए आपको हमेशा ठंडे पानी का इस्तेमाल करना चाहिए। जींस को कभी भी गर्म पानी से न धोएं। इससे एक बार में ही उसकी पूरी रंगत खराब हो जाती है। इसके अलावा कोशिश करें कि जींस धोते समय बहुत मुलायम डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें। किसी भी कठोर डिटर्जेंट का उपयोग करने से आपकी जींस पूरी तरह से खराब हो सकती है।

सिरका

जींस धोते समय उसमें सिरका मिला लें। ऐसा करने से जींस को आसानी से धोने में मदद मिल सकती है. इसके अलावा सिरका जींस का रंग ठीक करने में मदद करता है, जिसके बाद रंग फीका नहीं पड़ता। तो आपको करना यह है कि धोने के बाद जींस को सिरके वाले पानी में 1 घंटे के लिए भिगो दें। ऐसा करने से जींस का रंग ठीक होने में मदद मिलती है। इसलिए जींस धोते समय इन बातों का ध्यान रखें।

Pooja Mishra
Pooja Mishra
मैं पूजा मिश्रा मुझे लिखना अच्छा लगता है किसी भी बीट पर लिखती हूं। फिलहाल अभी मैं लाइफस्टाइल बीट पर काम कर रही हूं। मैने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई स्वामी विवेकानंद यूनिवर्सिटी से पूरी की है। मैने 5 साल अलग अलग मीडिया चैनल में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। इसके अलावा मुझे एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना ज्यादा पसंद है। मैं अपने काम में नया और क्रिएटिव सीखने की कोशिश करती हूं।

Latest Articles