HomeफैशनJeans For Women: प्लस साइज वाली महिलाओं के लिए...

Jeans For Women: प्लस साइज वाली महिलाओं के लिए परफेक्ट जींस, वार्डरोब में करें शामिल

Jeans For Women: महिलाओं को तरह-तरह के आउटफिट पहनना बहुत पसंद होता है वह अपने वॉर्डरोब को कई तरह के कपड़ों से भर कर रखती हैं। कई बार ऐसा होता है कि कई महिलाओं का प्लस साइज होता है इसके बाद वह जींस का चुनाव करने में कंफ्यूज रहती हैं। आज इस आर्टिकल में हम प्लस साइज वाली महिलाओं के लिए जींस के कुछ कलेक्शंस लेकर आए हैं जो आपको बहुत पसंद आएंगे। कई बार ऐसा होता है की जींस का शॉप या साइज प्लस साइज वाली महिलाओं पर सूट Jeans For Women नहीं करता है क्योंकि इस तरह की जींस से आपका फैट ज्यादा दिखने लग जाता है इसलिए जरूरी है कि आप अपनी बॉडी टाइप के हिसाब से जींस का चुनाव करें। इस आर्टिकल में आपको प्लस साइज वाली महिलाओं के लिए किस तरह की जींस पहनी चाहिए इसका आईडिया मिलेगा।

महिलाओं पर परफेक्ट दिखेंगे ये जींस

फ्लोरल जींस – Floral Jeans

फ्लेयर्ड जींस खासतौर पर उन महिलाओं के लिए बेस्ट है जिनके पेट की चर्बी या जांघ की चर्बी ज्यादा है। इस जींस की मदद से आपके पेट की चर्बी और जांघ की चर्बी दोनों ही छिप जाती है। आपको बता दें कि ये जींस स्टाइलिश होने के साथ-साथ आपके लिए काफी आरामदायक भी होती है, इसलिए आपको फ्लेयर्ड जींस को अपने वॉर्डरोब में जरूर शामिल करना चाहिए।

बूट कट जींस – Boot Cut Jeans

ये जींस उन महिलाओं पर ज्यादा अच्छी लगती है जिनकी टांगें भारी होती हैं और पिंडलियों में चर्बी ज्यादा होती है। बूट जींस स्टाइलिश होने के साथ-साथ ट्रेंडी भी लगती है, इसलिए प्लस साइज लड़कियों के लिए ये जींस अच्छा विकल्प है। बूट कट स्टाइल में आपके पास काले रंग की जींस होनी चाहिए, जबकि नीले रंग की बूट कट जींस पहनने से आपका मोटापा अधिक दिखता है, ऐसे में हल्के रंग की बूट कट जींस पहनने से बिल्कुल बचना चाहिए।

टमी टकर जींस – Tammy Takar Jeans

टमी टकर जींस उन महिलाओं के लिए बेस्ट है जिनके पेट की चर्बी बहुत ज्यादा है। तो अगर आप अपने पेट की चर्बी के कारण जींस नहीं पहनते हैं, तो आपको टमी टकर जींस जरूर ट्राई करनी चाहिए। आपको बता दें कि ये जींस हाई वेस्ट होने के साथ-साथ आपके पेट को अंदर की ओर झुकाकर रखती है। इस जींस के साथ आप किसी भी तरह के टॉप को आसानी से स्टाइल कर सकती हैं।

Pooja Mishra
मैं पूजा मिश्रा मुझे लिखना अच्छा लगता है किसी भी बीट पर लिखती हूं। फिलहाल अभी मैं लाइफस्टाइल बीट पर काम कर रही हूं। मैने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई स्वामी विवेकानंद यूनिवर्सिटी से पूरी की है। मैने 5 साल अलग अलग मीडिया चैनल में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। इसके अलावा मुझे एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना ज्यादा पसंद है। मैं अपने काम में नया और क्रिएटिव सीखने की कोशिश करती हूं।

Latest Articles

Exit mobile version