HomeफैशनHeel Designs For Girls: किसी भी आउटफिट के साथ...

Heel Designs For Girls: किसी भी आउटफिट के साथ ट्राई करें ट्रेंडी हाई हील्स, दिखेंगी स्टाइलिश

Heel Designs For Girls: महिलाएं एक से बढ़कर एक आउटफिट पहनती है लेकिन अगर उनसे मैचिंग फुटवियर ना पहना जाए तो पूरा लुक अनकंप्लीट लगता है। अगर आप भी अपने आउटफिट के साथ फुटवियर को लेकर कन्फ्यूज है तो इस आर्टिकल में बेस्ट हिल्स Heels Designs For Girls के डिजाइंस दिए गए हैं जिसे आपको ट्राई करना चाहिए।

लड़कियों के लिए बेस्ट है ये हिल्स

लड़कियां हमेशा ही अपने मेकअप से लेकर कपड़ों तक का पूरा ध्यान रखती है लेकिन जब बात फुटवियर की आती है तो काफी कन्फ्यूज नजर आती हैं लड़कियां परफेक्ट फुटवियर बिल्कुल भी नहीं चुन पाती हैं। अगर आप भी एक लड़की है या फिर महिला है तो नीचे दिए गए हाई हील सैंडल आपके पैरों की खूबसूरती को बढ़ा देंगे। इतना ही नहीं आप इन हील्स को किसी भी तरह के आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं।

platform heels

प्लेटफार्म हील्स – Platform Heel Designs

इस तरह की हील्स बहुत स्टाइलिश लगती हैं और पहनने पर बहुत अच्छा लुक भी देती हैं। इन्हें आप जींस और साड़ी के साथ पहन सकती हैं। इस तरह की हील्स आपको बाजार में लगभग 500 रुपये से 1000 रुपये तक आसानी से मिल जाएंगी। आप इसे किसी भी फंक्शन में कैरी कर सकती हैं और अपने लुक को निखार सकती हैं।

Heels Designs For Girls

स्ट्रैप हील्स – Strep Heel Designs

पार्टी वियर के लिए स्ट्रैप हील्स बहुत आकर्षक लगती हैं। ये हील्स भी काफी क्लासी लुक देती हैं। इस तरह की हील्स आपको बाजार में 400 से 800 रुपये तक मिल जाएंगी। आप इन हील्स को ऑनलाइन भी खरीद सकती हैं। ये काफी आरामदायक होते हैं, जिसकी वजह से इन्हें लंबे समय तक कैरी किया जा सकता है।

Heels Designs For Girls

किटन हील्स – Kitten Heel Designs

किटन हील्स देखने में बहुत सिंपल लगती हैं। अगर आपको फिटिंग हील्स पहनना पसंद है तो आपको किटन हील्स जरूर ट्राई करनी चाहिए। इस तरह की हील्स को फॉर्मल वियर के साथ-साथ ट्रेडिशनल वियर में भी आराम से कैरी किया जा सकता है। यह आपको बाजार में 350 से 600 रुपए तक आसानी से मिल जाएगा।

Pooja Mishra
Pooja Mishra
मैं पूजा मिश्रा मुझे लिखना अच्छा लगता है किसी भी बीट पर लिखती हूं। फिलहाल अभी मैं लाइफस्टाइल बीट पर काम कर रही हूं। मैने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई स्वामी विवेकानंद यूनिवर्सिटी से पूरी की है। मैने 5 साल अलग अलग मीडिया चैनल में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। इसके अलावा मुझे एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना ज्यादा पसंद है। मैं अपने काम में नया और क्रिएटिव सीखने की कोशिश करती हूं।

Latest Articles