HomeफैशनDulhan Mehndi Designs: होने वाली दुल्हन ट्राई करें मेहंदी...

Dulhan Mehndi Designs: होने वाली दुल्हन ट्राई करें मेहंदी के ये डिजाइंस, ब्राइडल लुक दिखेगा परफेक्ट

Dulhan Mehndi Designs: अगर आप भी दुल्हन बन रही है और आप अपने ब्राइडल लुक को परफेक्ट लुक देना चाहती हैं तो आपको इस आर्टिकल में दिए गए मेहंदी के डिजाइंस जरूर ट्राई करना चाहिए। शादी लड़कियों के लिए बेहद खास होती है अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए लड़कियां परफेक्ट लहंगे से लेकर मेकअप तक का बेस्ट डिजाइन सेलेक्ट करती है लेकिन बाद जब मेहंदी Dulhan Mehndi Designs की आती है तो लड़कियां कंफ्यूज हो जाती हैं। अगर आप भी अपने ब्राइडल लुक को परफेक्ट दिखाने के लिए मेहंदी के डिजाइंस की तलाश कर रही है तो यह लेटेस्ट डिजाइन आपके हाथों की खूबसूरती को बढ़ा देंगे। इतना ही नहीं ब्राइट के लिए कई सारे डिजाइन होगा इसलिए हम आपके लिए मेहंदी डिजाइंस के यह कलेक्शन लाए हैं। यह सारे मेहंदी के डिजाइंस ऐसे हैं जिसे महिलाएं काफी पसंद भी कर रही हैं।

दुल्हन के हाथों पर खूब जचेंगे मेहंदी के ये डिजाइंस

स्क्वायर मेंहदी डिजाइन – Squir Mehndi Designs

आज के समय के वेडिंग सीजन में दुल्हनों को इस तरह की स्क्वायर मेहंदी काफी पसंद आ रही है। अगर आप खुद का ब्राइडल लुक कंप्लीट करना चाहती हैं तो यह मेहंदी आपके हाथों पर बेहद खूबसूरत लगेगी। यह मेहंदी डिज़ाइन बनाने में आसान है और दुल्हन के हाथों पर बहुत अच्छी लगेगी। आजकल लोग ज्यादा मेहंदी लगाना पसंद नहीं करते, उनके लिए यह डिजाइन परफेक्ट है। लंबे और गोरे हाथों पर यह डिज़ाइन बहुत प्यारा लगेगा।

ब्रेसलेट मेहंदी डिजाइंस – Bracelete Mehndi Designs

इस डिज़ाइन को दूल्हा और दुल्हन दोनों पहन सकते हैं। उंगलियों पर जटिल डिजाइन के साथ-साथ कलाई पर ये डिजाइन बनाना भी आसान है और बनने के बाद भी बहुत अच्छे लगेंगे। इस डिजाइन को बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता और हाथों की खूबसूरती भी बढ़ जाती है।

हाफ गोल मेहंदी – Half Gol Mehndi

कलाई, हाथ के पिछले हिस्से और उंगलियों पर बने ये खूबसूरत डिजाइन आपके हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे। भारी और महीन होने के साथ-साथ यह मेहंदी डिजाइन हाथों के पिछले हिस्से के लिए परफेक्ट है। चौड़ी और भरी हुई हथेली पर यह मेहंदी डिजाइन बहुत अच्छा लगेगा।

Pooja Mishra
मैं पूजा मिश्रा मुझे लिखना अच्छा लगता है किसी भी बीट पर लिखती हूं। फिलहाल अभी मैं लाइफस्टाइल बीट पर काम कर रही हूं। मैने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई स्वामी विवेकानंद यूनिवर्सिटी से पूरी की है। मैने 5 साल अलग अलग मीडिया चैनल में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। इसके अलावा मुझे एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना ज्यादा पसंद है। मैं अपने काम में नया और क्रिएटिव सीखने की कोशिश करती हूं।

Latest Articles

Exit mobile version