Homeब्यूटीWomen's Day Nail Art: वूमेंस डे लुक को बनाएं...

Women’s Day Nail Art: वूमेंस डे लुक को बनाएं स्टाइलिश, देखिए नेल आर्ट के ट्रेंडी डिजाइंस

Women’s Day Nail Art: आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है जो हर एक महिला के लिए बेहद खास होता है महिलाएं अक्सर रोजमर्रा की भाग दौड़ भरी जिंदगी में खुद के लिए समय निकालना भूल जाती हैं। वहीं अगर आज आप इंटरनेशनल वूमेंस डे के दिन आप कहीं बाहर घूमने जा रही हैं तो अपने लोग को स्टाइलिश बनाया नीचे बेस्ट नेल आर्ट के डिजाइंस दिए गए हैं, जो आपके Women’s Day Nail Art हाथों की खूबसूरती को बढ़ा देंगे। महिला दिवस हर एक महिला के लिए खास होता है इस दिन महिला खुद को अलग अंदाज में देखना पसंद करती है बात वही फैशन की हो तो इसमें कभी पीछे नहीं रहती। नीचे दिए गए नेल आर्ट के डिजाइंस ऐसे हैं जो आपको बेहद पसंद आने वाले हैं क्योंकि यह खास तौर पर वूमेंस डे के लिए सिलेक्ट किए गए हैं।

Women's Day Nail Art

फ्लावर नेल आर्ट – Fllower Nail Art

नेल आर्ट में फूलों का डिज़ाइन बनाना सबसे आसान है। यह डिज़ाइन आपके हाथों की खूबसूरती बढ़ा देगा। इसे बनाने के लिए सबसे पहले अपनी पसंद का नेल पेंट कलर चुनें। फिर इसे लगाएं. अब ईयर बड्स की मदद से नाखून के चारों कोनों पर सर्कल बनाएं। इसके बाद उस पर टूथपिक से फूल का डिज़ाइन बनाएं। फिर इसे अलग नेल पेंट से भरें।

Women's Day Nail Art

वेव नेल आर्ट – Wave Nail Art

इस डिज़ाइन को बनाने के लिए आपको नाखून पर दो तरंगें बनानी होंगी। अगर आप शुरुआती हैं तो आप टूथपिक से तरंगें बना सकते हैं। अब इन पर नेल पेंट लगाएं. इसके लिए अलग-अलग रंगों का प्रयोग करें। अलग लुक के लिए पहली परत पर छोटे-छोटे बिंदु बनाएं।

Women's Day Nail Art

शाइनी नेल आर्ट – Shinny Nail Art

जिस तरह सेक्विन आउटफिट बेहद खूबसूरत लगते हैं, उसी तरह आप इस करवा चौथ सीक्विन नेल आर्ट भी ट्राई कर सकती हैं। इससे आपके हाथ बेहद खूबसूरत दिखेंगे. इसके लिए आपको सिर्फ अपने आउटफिट से मैच करता हुआ नेल पेंट लगाना होगा। इसके बाद सेक्विन को नेल ग्लू की मदद से नाखूनों पर चिपका लें।

Pooja Mishra
Pooja Mishra
मैं पूजा मिश्रा मुझे लिखना अच्छा लगता है किसी भी बीट पर लिखती हूं। फिलहाल अभी मैं लाइफस्टाइल बीट पर काम कर रही हूं। मैने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई स्वामी विवेकानंद यूनिवर्सिटी से पूरी की है। मैने 5 साल अलग अलग मीडिया चैनल में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। इसके अलावा मुझे एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना ज्यादा पसंद है। मैं अपने काम में नया और क्रिएटिव सीखने की कोशिश करती हूं।

Latest Articles