Homeब्यूटीWomen's Day Mehndi Designs: महिलाओं के हाथों पर खूबसूरत...

Women’s Day Mehndi Designs: महिलाओं के हाथों पर खूबसूरत लगेगी मेहंदी की ये डिजाइंस, वूमेंस डे पर करें ट्राई

Women’s Day Mehndi Designs: महिलाओं को मेहंदी लगाना बेहद पसंद होता है आज विमेंस डे मनाया जा रहा है आज के दिन आप नीचे दिए गए मेहंदी के डिजाइन ट्राइ कर सकते हैं। महिला दिवस के खास अवसर पर महिलाओं के लिए फैशन सेंस भी कुछ अलग होता है महिलाएं किसी भी तीज त्योहार पर मेहंदी लगाती है लेकिन आज हम वूमेंस डे के खास अवसर पर मेहंदी के खास Women’s Day Mehndi Designs डिजाइंस लेकर आए हैं। इस दिन अपने आप को खास लुक देने के लिए आप नीचे दिए गए मेहंदी के डिजाइंस ट्राई कर सकते हैं जो आपके हाथों की खूबसूरती को बढ़ा देगा। यह सारे मेहंदी के डिजाइंस ऐसे हैं जिन्हें आप खुद ही कम समय में लगा सकती हैं।

mehandi art pictures

वूमेन फ्रीडम डिजाइन – Women Freedom Design

महिलाएं भले ही आधुनिक हो गई हों, लेकिन महिलाओं को लेकर आज भी समाज में रहने वाले लोगों की सोच में ज्यादा बदलाव नहीं आया है। तभी तो कभी बॉडी शेमिंग तो कभी उनके ड्रेसिंग स्टाइल को लेकर लोग उनकी आलोचना करते रहते हैं। ऐसे में जब तक महिलाएं इस समाज की इस तानाशाही से आजाद महसूस नहीं करेंगी तब तक वे मर्यादाओं और नियम-कानूनों की जंजीरों में ही बंधी रहेंगी. आप मेहंदी के जरिए अपने हाथों पर वैसी ही तस्वीर बना सकती हैं।

mehndi for ladies

वूमेन काउट्स डिजाइन – Women Qoutes Design

सोशल मीडिया पर हमें महिलाओं से जुड़े कई प्रेरणादायक कोट्स मिल जाएंगे। इन्हें आप मेंहदी कोन से अपने हाथों पर लिख सकती हैं। आप अपनी हथेली के आधे हिस्से पर किसी महिला की तस्वीर और हथेली के आधे हिस्से पर एक अच्छा प्रेरणादायक उद्धरण लिख सकते हैं। आपको बता दें कि इंटरनेट पर आपको कई प्रेरणादायक उद्धरण मिल जाएंगे, लेकिन आप अपने लिए एक अच्छी पंक्ति, विचार या कविता भी बना सकते हैं और उसे मेहंदी में लिख सकते हैं।

Inspirational mehndi designs

मॉर्डन डिजाइन – Morden Mehndi Design

आधुनिक सोच वाली महिलाएं भी अपने हाथों पर मेहंदी डिजाइन लगा सकती हैं। आजकल स्टोरीटेलिंग मेहंदी डिजाइन ट्रेंड में हैं। अगर आपके पास भी कोई कहानी है तो आप उस पर आधारित खूबसूरत डिजाइन से अपने हाथों को सजा सकती हैं। इसके लिए आपको एक कुशल मेहंदी आर्टिस्ट की जरूरत पड़ेगी. सबसे पहले आप कलाकार को अपनी कहानी सुनाएं, फिर उसके आधार पर कलाकार आपके हाथों पर मेहंदी डिजाइन लगाएगा।

Pooja Mishra
Pooja Mishra
मैं पूजा मिश्रा मुझे लिखना अच्छा लगता है किसी भी बीट पर लिखती हूं। फिलहाल अभी मैं लाइफस्टाइल बीट पर काम कर रही हूं। मैने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई स्वामी विवेकानंद यूनिवर्सिटी से पूरी की है। मैने 5 साल अलग अलग मीडिया चैनल में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। इसके अलावा मुझे एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना ज्यादा पसंद है। मैं अपने काम में नया और क्रिएटिव सीखने की कोशिश करती हूं।

Latest Articles