Homeब्यूटीWaterproof Mascara Remover: आखों से हटाएं जिद्दी वॉटरप्रूफ मस्कारा,...

Waterproof Mascara Remover: आखों से हटाएं जिद्दी वॉटरप्रूफ मस्कारा, इन टिप्स का करें उपयोग

Waterproof Mascara Remover: महिलाओं को सजाने संवारने का बहुत शौक होता है वह अपनी आंखों को खूबसूरत दिखने के लिए काजल से लेकर मस्कारा आईशैडो तक लगते हैं जिससे उनकी आंखें खूबसूरत नजर आती हैं। कई बार ऐसा होता है कि काजल या मस्कारा हटाते हैं तो यह बिल्कुल भी अपनी जगह से नहीं हटता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको वाटर प्रूफ मस्कारा Waterproof Mascara Remover हटाने के टिप्स के बारे में बताएंगे जिसकी मदद से आप आसानी से इसे साफ कर पाएंगे। मस्कारा लगाने से हमारी खूबसूरती बढ़ जाती है और हमारी आंखें भी बड़ी और अट्रैक्टिव दिखती है। 

आंखों से इस तरह हटाए वाटरप्रूफ मस्कारा

लंबे समय तक पलकों पर मस्कारा टिकने के लिए हम मार्केट से वाटरप्रूफ मस्कारा खरीदने हैं इसे लगाना बेहद आसान होता है, उतना ही मुश्किल हटाना होता है वाटर प्रूफ मस्कारा हटाने के लिए हमें कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। कई बार ऐसा भी होता है कि इस हटाते समय हमारी पाल के टूटने लग जाती है और आंखों को भी नुकसान होता है। तो चलिए जानते हैं कि किस तरह से वाटरप्रूफ मस्कारा हटाया जा सकता है।

Waterproof Mascara Remover

मेकअप रिमूवर

वॉटरप्रूफ मस्कारा हटाने के लिए आप घर पर ही आई मेकअप रिमूवर बना सकती हैं। इसके लिए आपको 2 चम्मच बादाम का तेल लेना होगा और इसमें थोड़ा सा जोजोबा ऑयल, विच हेज़ल और पानी मिलाना होगा। इन सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर एक बोतल में भर लें और रुई से आंखों पर लगाएं। इससे मस्कारा पूरी तरह साफ हो जाएगा.

Waterproof Mascara Remover

नारियल तेल

नारियल का तेल मेकअप हटाने में कारगर साबित होता है। नारियल तेल में कई प्राकृतिक गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं। आप नारियल तेल से भी वॉटरप्रूफ मस्कारा हटा सकती हैं। काजल हटाने के लिए रुई पर तेल लगाकर रगड़ें। इससे वॉटरप्रूफ मस्कारा भी आसानी से निकल जाएगा।

Johnsons Baby Shampoo in Hindi - जॉनसन्स बेबी शैम्पू की जानकारी, लाभ, फायदे, उपयोग, कीमत, खुराक, नुकसान, साइड इफेक्ट्स - Johnsons Baby Shampoo ke use, fayde, upyog, price, dose, side ...

बेबी शैंपू

वाटरप्रूफ मस्कारा हटाने के लिए बेबी शैम्पू का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। शैम्पू हाइपोएलर्जेनिक है, जो आंखों को नुकसान नहीं पहुंचाता है। शैम्पू की 1-2 बूंदें लें और इसे कॉटन पैड पर रगड़ें। इसके बाद गीले कपड़े से पलकों को साफ कर लें। हालाँकि, ऐसा रोजाना करना सही नहीं है। इससे आंखों के आसपास जलन हो सकती है. सर्दियों में आप कोल्ड क्रीम का इस्तेमाल करके भी मस्कारा साफ कर सकती हैं। कोल्ड क्रीम त्वचा को मुलायम रखती है। इससे मेकअप या मस्कारा और काजल को आसानी से हटाया जा सकता है।

Pooja Mishra
Pooja Mishra
मैं पूजा मिश्रा मुझे लिखना अच्छा लगता है किसी भी बीट पर लिखती हूं। फिलहाल अभी मैं लाइफस्टाइल बीट पर काम कर रही हूं। मैने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई स्वामी विवेकानंद यूनिवर्सिटी से पूरी की है। मैने 5 साल अलग अलग मीडिया चैनल में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। इसके अलावा मुझे एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना ज्यादा पसंद है। मैं अपने काम में नया और क्रिएटिव सीखने की कोशिश करती हूं।

Latest Articles