Homeब्यूटीये Bridal Makeup Tips बनाएंगे आपके दिन को और...

ये Bridal Makeup Tips बनाएंगे आपके दिन को और खास, मेहमानों का नज़रें हटाना होगा मुश्किल

Bridal Makeup Tips: शादियों का सीजन शुरु हो चुका है। ऐसे में हर दुल्हन (Bride) का सपना होता है कि इस दिन वह सबसे खास और सुंदर (Beautiful) नजर आए। कि जो भी लोग उसे देखें, वह देखते ही रह जाएं। न केवल दुल्हन बल्कि उसे फ्रेंडस भी उस खास दिन पर बहुत खूबसूरत दिखाना चाहते हैं। ब्राइड अपने खास दिन पर तैयार होने के लिए न जानें कितने महीने पहले से बेस्ट पार्लर की खोज में शुरु हो जाती है। आज यहां पर हम आपको ऐसे कुछ ब्राइडल मेकअप (Bridal Makeup Tips) से जुड़े प्लाइंट्स बताना चाहते हैं, जो दुल्हन के लिए उस दिन कितने जरुरी होते हैं। जिसे उसके मेकअप की फिंशिंग बेहद क्लीन नज़र आती हैं।

यह भी पढ़ें : Google Search Year In 2023: शादी में कैरी करें ये Trending blouse, बदल देगा आपका लुक

इन Bridal Makeup Tips पर डालें नज़र

अपनी स्किन टोन के मुताबिक चुनें फाउंडेशन (Use Correct Foundation)

किसी का भी मेकअप करते समय फाउंडेशन बहुत जरुरी होता है। ब्राइडल को अपना फाउंडेशन सेलेक्ट करते अपनी सही स्किन टोन का पता होना चाहिए। कई बार ब्राइडल ज्यादा गोरा और ब्राइट दिखने के चक्कर में अपनी स्किन टोन से ज्यादा हाई टोन का फाउंडेशन चुन लेती है। जो उनकी स्किन से मेल नहीं खाता है और मेकअप सही तरीके से नहीं हो पाता है।

लंहंगे के अनुसार करें लिपस्टिक का चयन (Bridal Makeup Tips)

 मेअकप में लिपस्टिक बहुत अहम होता है। आप किस तरह की लिपस्टिक अपने लंहगे के साथ कैरी कर रही हैं। इसे भी आपके लुक्स पर काफी असर पड़ता है। लंहगे के अलावा आपकी स्किन टोन भी मायने रखती हैं। इन दोनों को ध्यान में रखते हुए ही अपनी सही लिपस्टिक का सेलेक्शन करें। इसके अलावा लिपस्टिक को अप्लाई करने से पहले अपने होठों पर आपको फॉउंडेशन और लिप लाइनर भी लगाना चाहिए। इसे आपके होठों की एक अच्छी शेप आती है।  

ब्रांडेड प्रोडेक्ट्स का करें यूज (Branded Products)

कई बार कम दाम के चक्कर में लोग सपस्ते प्रोडेक्ट्स का इस्तेमाल करना शुरु कर देते हैं। इस तरह की गलती आप कभी भी भूलकर न करें। सस्ते प्रोडेक्ट्स फेस पर अप्लाई करने के बाद कुछ समय बाद उनकी पपड़ी सी दिखने लगती है या वह फैलने लगता है। जो एक ब्राइड या अन्य किसी के लिए बहुत बेकार बात है। इसलिए हमेशा अच्छे महंगे, वॉटरप्रूव और लॉन्ग लास्टिंग मेकअप का इस्तेमाल करें।

नकली लेशेज अप्लाई करते समय सही ग्लू (Glue) चुनें

आजकल मेकअप करते समय ब्राइडल नकली लेशेज का भी इस्तेमाल करती हैँ। इसे आंखे लोगों को बेहद आकर्षित करती है। लेकिन कुछ मेकअप आर्टिस्ट नकली लेशेज को लगाते समय सस्ती ग्लू का इस्तेमाल करते हैं। जो आंखों के काफी हानिकारक हो सकता है। इस तरह की ग्लू को यूज करने से आंखों पर इंन्फेक्शन, दाने होने के चांस बढ जाते है।

Tips: इन सबके अलावा वेन्यू और समय के अनुसार भी आपको अपना मेकअप करना चाहिए। अन्यथा यह दिखने में बेहद खराब भी लग सकता है। और आपको हमेशा इस बात का अफसोस भी रहेगा।

यह भी पढ़ें : Best Places for Couples in November: हनीमून को बनाना है और भी स्पेशल, तो इन जगहों पर दें नजर

Akansha Tiwari
मैं आकांशा तिवारी, पिछले कुछ सालों से मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हूंं। मैंने जर्नलिज्म एण्ड मांस कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया हुआ है। मुझे लिखने का काफी शौक है। खासतौर से लाइफस्टाइल, ब्यूटी टिप्स, इंटरटेनमेंट और ट्रेवलर पर लिखना अच्छा लगता है। मैंने कई मीडिया संस्थानों के साथ काम किया हुआ है। इसके अलावा मुझे घूमना और नेचर‌ की फोटोस क्लिक करना बेहद पसंद है।

Latest Articles

Exit mobile version