Homeब्यूटीSimple Mehndi Designs: सिर्फ 10 मिनट में लगाएं आसान...

Simple Mehndi Designs: सिर्फ 10 मिनट में लगाएं आसान मेंहदी के डिजाइंस, महिलाओं के हाथों की बढ़ जाएगी खूबसूरती

Simple Mehndi Designs: महिलाओं को मेहंदी लगाने का बहुत शौक होता है। महिलाएं शादी या फिर किसी व्रत में अपनी श्रृंगार की सबसे पहले मेहंदी लगाते हैं। कई महिलाएं घर के कामों में इतना बिजी होती है कि मेहंदी नहीं लग पाती इसलिए आज हम सिंपल मेहंदी के डिजाइंस लेकर आए हैं जिसे आप केवल 10 मिनट में हाथों पर रचा लेंगी।

हाथों पर लगाएं सिंपल मेहंदी के डिजाइंस

कई बार होता है कि महिलाएं मेहंदी तो लगाना चाहती है लेकिन डिजाइंस को लेकर काफी कन्फ्यूज रहती हैं इसलिए इस आर्टिकल में आपके लिए कई आसान डिजाइंस Simple Mehndi Designs दिए गए हैं जिन्हें आप आसानी से लगा सकती हैं। अगर आप कोई सिंपल लुक कैरी कर रही है तो यह मेहंदी के डिजाइंस आपको अट्रैक्टिव लुक देंगे साथ ही आपके हाथों की खूबसूरती भी बढ़ जाएगी। यह मेहंदी के कलेक्शंस महिलाओं को काफी पसंद आ रहे हैं।

गोल टिक्की डिजाइन 1

अगर आप पीछे की तरफ मेहंदी लगाने के लिए आसान डिजाइन ढूंढ रही हैं तो ये तस्वीर देखें। इस डिज़ाइन को अपने हाथों पर उकेरने के लिए आपको बस 4-5 दोहरी घुमावदार रेखाएं बनानी होंगी और फिर रेखा के ऊपर आप छोटी या बड़ी गोल टिक्की बना सकते हैं। इस तरह आपका डिजाइन पूरा हो जाएगा.

गोल टिक्की डिजाइन 2

इस तस्वीर में गोल टिक्की मेहंदी का आसान डिजाइन भी दिखाया गया है। इसके लिए आपको एक बड़ा घेरा बनाना होगा और फिर आप उसके घेरे में कोई भी आसान डिजाइन बना सकते हैं। इस डिज़ाइन को और निखारने के लिए आप अपनी उंगलियों की नोकों को मेहंदी से भर सकती हैं और अपनी कलाई पर कंगन जैसी गोल टिक्की मेहंदी भी लगा सकती हैं।

गोल टिक्की डिजाइन

अगर आप अपनी हथेलियों पर गोल टिक्की मेहंदी लगाना चाहती हैं तो इस मेहंदी डिजाइन को एक बार जरूर देखें। आप एक बड़ी सी गोल टिक्की बनाएं और उस पर गोल आकार में मेहंदी का खूबसूरत डिजाइन लगाएं। इससे आपकी पूरी हथेली भर जाएगी. आप अपनी उंगलियों के पोरों पर भी इसी तरह का डिज़ाइन लगा सकती हैं।

Pooja Mishra
मैं पूजा मिश्रा मुझे लिखना अच्छा लगता है किसी भी बीट पर लिखती हूं। फिलहाल अभी मैं लाइफस्टाइल बीट पर काम कर रही हूं। मैने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई स्वामी विवेकानंद यूनिवर्सिटी से पूरी की है। मैने 5 साल अलग अलग मीडिया चैनल में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। इसके अलावा मुझे एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना ज्यादा पसंद है। मैं अपने काम में नया और क्रिएटिव सीखने की कोशिश करती हूं।

Latest Articles

Exit mobile version