Homeब्यूटीPink Nail Art: लड़कियों को खूब पसंद है पिंक...

Pink Nail Art: लड़कियों को खूब पसंद है पिंक कलर, हाथों पर इस तरह करें नेल आर्ट

Pink Nail Art: पिंक कलर लड़कियों का फेवरेट कलर होता है बहुत सारी ऐसी लड़कियां है जो अपने वॉर्डरोब में पिंक कलर के कई एसेसरीज ड्रेस शामिल करती हैं। अगर आप नेल आर्ट पर भी पिंक कलर अप्लाई करें तो आपके हाथों की खूबसूरती काफी ज्यादा बढ़ जाएगी। आज इस आर्टिकल में हम आपको पिंक कलर के कई सारे नेल आर्ट के डिजाइन दिखाएंगे जो आपको बेहद पसंद आने वाले हैं। इतना ही नहीं इस तरह से आपके नेल्स का लुक पूरी तरह से बदल जाएगा इसके अलावा अगर आप पिंक कलर के नेल आर्ट Pink Nail Art करती हैं तो आपको क्यूट लुक मिलने वाला है। अगर आप भी कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं तो अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए नीचे दिए गए पिंक नेल आर्ट के कलेक्शंस जरूर देखें।

यहां है पिंक नेल आर्ट के बेस्ट डिजाइंस

फ्रेंच टीप नेल आर्ट – French Tip Nail Art

गुलाबी फ्रेंच टिप नेल आर्ट बनाने के लिए आपको दो रंगों की आवश्यकता होगी। इसके लिए सबसे पहले बेस पर सफेद या गुलाबी रंग लगाएं। इसके बाद फ्रेंच टिप पर गुलाबी रंग, काला या सफेद रंग लगाएं। इस तरह अलग-अलग रंगों की मदद से नाखूनों को बेहद खूबसूरत बनाया जा सकता है।

पोल्का डॉट नेल आर्ट – Polka Dot Nail Art

पोल्का डॉट डिजाइन में सफेद और काला रंग तो अच्छा लगता ही है, आप गुलाबी और सफेद रंग की मदद से भी यह डिजाइन बना सकती हैं। नाखूनों पर सॉफ्ट लुक बनाने के लिए सबसे पहले नाखूनों पर सफेद और गुलाबी रंग की मदद से बेस लगाएं। इसके बाद सफेद बेस पर गुलाबी रंग से बड़ा पोल्का डॉट बनाएं और जिस नाखून पर गुलाबी रंग लगाया है वहां सफेद बेस बनाएं। अंत में टॉप कोट लगाकर नेल आर्ट को सील कर दें।

डिफरेंट डिजाइन – Different Design

अगर आप अपने नाखूनों पर सिर्फ एक ही तरह का डिजाइन नहीं उकेरना चाहती हैं तो आप गुलाबी रंग से अलग-अलग नाखूनों पर अलग-अलग डिजाइन बनाकर अपने नाखूनों को खूबसूरत बना सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले अपने नाखूनों पर पिंक कलर का बेस कलर लगाएं। इसके बाद दो नाखूनों पर सफेद रंग से पोल्का डॉट्स बनाएं। इसके अलावा आप एक नाखून पर स्ट्राइप्स डिजाइन और दूसरे पर हार्ट डिजाइन बना सकती हैं। इस तरह आप अपनी पसंद के अनुसार अपने नाखूनों पर अलग-अलग डिजाइन बनाकर अपने पिंक नेल आर्ट को बिल्कुल अनोखा बना सकती हैं।

Pooja Mishra
मैं पूजा मिश्रा मुझे लिखना अच्छा लगता है किसी भी बीट पर लिखती हूं। फिलहाल अभी मैं लाइफस्टाइल बीट पर काम कर रही हूं। मैने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई स्वामी विवेकानंद यूनिवर्सिटी से पूरी की है। मैने 5 साल अलग अलग मीडिया चैनल में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। इसके अलावा मुझे एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना ज्यादा पसंद है। मैं अपने काम में नया और क्रिएटिव सीखने की कोशिश करती हूं।

Latest Articles

Exit mobile version