Homeब्यूटीOrange Peel face Mask: संतरों के छिलके से बनाएं...

Orange Peel face Mask: संतरों के छिलके से बनाएं फेस मास्क, अप्लाई कर चेहरा उठेगा खिल

Orange Peel face Mask: सर्दियों के सीजन में संतरा Orange तो आप सभी खाना पसंद करते हैं। लेकिन अधिकतर लोग संतरा खाने के बाद उसके छिलके को फेंकते हैं। परंतु संतरा जितना शरीर के लिए फायदेंमंद होता है, उतनी ही संतरे का छिलका भी यूजफल माना जाता है। संतरे के छिलके Orange Peel की मदद से आप अपने स्किन को काफी ग्लोइंग और क्लिन बना सकते हैं। आज इस आर्टिकल में आपको यह बताया जाएगा कि संतरे के छिलकों से बना फेस मास्क Orange Peel face Mask चेहरे पर लगाने से क्या फायदें होते हैं और इस मास्क को किस तरह बनाया जाता है।

इस तरह बनाएं यह फेस मास्क Face Mask

face Mask

फेस मास्क को बनाने के लिए आपको सबसे पहले संतरे के छिलकों को धूप में सुखाना है। इसके बाद आप इसे अच्छे से मिक्सी में पिसें। मिक्सी में एकदम पाउडर जैसा होने के बाद आप इसमें दही डालें। और अच्छे से इसे मिक्स करें। जब तक आपका यह मिश्रण मोटा या थीक नहीं होता है। आप इसमें दही को मिक्स करते रहें। आप चाहें, तो इसमें 2-3 चम्मच रोज वॉटर भी मिक्स कर सकते हैं। इस पैक को आप अपने फेस पर आधा घंटा लगाएं रखें। अच्छे से सूखने के बाद आप इसे मुलायम कपड़े से साफ करें और पानी से धोएं। बाद में अपने चेहरे को मॉइश्चराज करना न भूलें।

संतरे से बने फेस मास्क को स्किन पर लगाने के बेनिफिट्स

संतरा खाने से शरीर के साथ-साथ स्किन को भी बहुत से फायदें होते हैं। दही में कई सारे ऐसे गुण होते हैं, जो चेहरे को क्लिन करता है। साथ ही इसे लगाने से चेहरे पर पिंपल्स और एक्ने की समस्याएं भी दूर होती हैं। इस मास्क को लगाने से चेहरे पर ड्राईनेस की समस्या भी दूर होती है। दही और संतरे में कई सारे विटामिनस होते हैं, जो चेहरे के कलर को और भी ज्यादा साफ करते हैं। इसे लगाने से चेहरे की डेड स्किन भी साफ होती है। आप इस तरह के फेस मास्क को हफ्ते में दो-तीन बार लगा सकते हैें।

Read More: How To Get Rid Of Dark Neck: इन उपायों से करें काली गर्दन को सफेद, नहीं होगी शर्म महसूस

Akansha Tiwari
मैं आकांशा तिवारी, पिछले कुछ सालों से मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हूंं। मैंने जर्नलिज्म एण्ड मांस कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया हुआ है। मुझे लिखने का काफी शौक है। खासतौर से लाइफस्टाइल, ब्यूटी टिप्स, इंटरटेनमेंट और ट्रेवलर पर लिखना अच्छा लगता है। मैंने कई मीडिया संस्थानों के साथ काम किया हुआ है। इसके अलावा मुझे घूमना और नेचर‌ की फोटोस क्लिक करना बेहद पसंद है।

Latest Articles

Exit mobile version