Homeब्यूटीNight Skin Care Routine: निखरती और दमकती त्वचा पाने...

Night Skin Care Routine: निखरती और दमकती त्वचा पाने के लिए रात का स्किन केयर अपने रुटीन में करें शामिल

Night Skin Care Routine: हर महिला की इच्छा होती है उनका चेहरा Skin हमेशा खिलखिलाता और एक्ने से फ्री हो। फेस की स्किन को बेहतर और अच्छा बनाने के लिए उसकी केयर Care करना बहुत जरुरी होता हैं। ज्यादातर महिलाओं का मानना है कि केवल सुबह के समय ही चेहरे को धोने से वह क्लीन होता है। लेकिन ऐसा गलत है जिस तरह आप अपने रुटीन में मॉर्निंग स्किन केयर की वैल्यू करते हो।‌ ठीक उसी तरह रात के समय नाइट स्किन केयर करना भी आवश्यक होता है। इसलिए आप भी ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आज से ही अपने रुटीन में नाइट स्किनकेयर (Night Skin Care Routine) को फॉलो करें।

क्लींजर से फेस को करें क्लीन For Better Skin

जिस तरह आप रात को घर आकर फ्रेश और रिलैक्स होने के लिए कपड़े चेंज करते हैं‌। ठीक उसी तरह स्किन को रिलैक्स करने के लिए इसे क्लींजर से साफ करना जरुरी है। चेहरे पर लगे मेकअप और दिन भर की धूल गंदगी को चेहरे से पूरी तरह क्लीन करने के लिए क्लींजर Cleanser सबसे बेस्ट होता है। 10 मिनट तक आराम से फेस पर क्लींजर की सहायता से मसाज करें। बाद में पानी की मदद से इसे धोएं।

टोनर (Toner for Skin) का करें इस्तेमाल

फेस को क्लीन करने के बाद उसके चेहरे को हाइड्रेट रखने के लिए फेस टोनर Toner का यूज करना चाहिए। इसे फेस की चमक बरकरार रहती है और सॉफ्ट भी।

मॉइश्चराइजर

मॉइश्चराइजर चेहरे की त्वचा को खराब होने से बचता है। रात के समय फेस एक्स्ट्रा ऑयल रिलीज करता हैं ऐसे में मॉइश्चराइजर फेस के ऑयल को मेंटेन रखता है। इसके अलावा आप कोई नाइट क्रीम भी फेस पर अप्लाई कर सकते हैं।

लिप मास्क

फेस की सुंदरता में लिप्स यानी होंठों का भी बहुत योगदान है। पूरे दिन लिपस्टिक होंठों पर लगे रहने से वह ड्राई और काले होने लगते हैं। खासतौर से सर्दियों के मौसम में सॉफ्टनेस रखने के लिए लिप मास्क या लिप बाम को रात में अप्लाई करना चाहिए। इसे होंठों को नेचुरल कलर भी बना रहता है।

आई मास्क For Skin Care

आजकल दिनभर घंटों तक फोन और लैपटॉप का काम करने से आंखों पर सीधा असर पड़ता है। इसके अलावा स्लीपिंग साइकल चेंज होने की वजह से आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स और ब्लैक स्पॉट्स होना एक सामान्य बात है। ऐसे में आंखों को ठंडा करने के लिए आप बर्फ का इस्तेमाल करें। साथ ही आंखों के आसपास वाले हिस्से पर क्रीम और मास्क लगना चाहिए। इसे आंखों के सूजने की प्रॉब्लम भी कम होती है।

Tips: भूलकर भी मेकअप लगाकर न सोएं। आप क्लींजर की जगह फेसवॉश का यूज भी कर सकते हो।

यह भी पढ़ें:  Lips Care TIPS: गुलाबी होंठों का राज है नारियल तेल, इन 3 तरीकों से लगाएं फिर देखें कमाल

Akansha Tiwari
Akansha Tiwari
मैं आकांशा तिवारी, पिछले कुछ सालों से मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हूंं। मैंने जर्नलिज्म एण्ड मांस कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया हुआ है। मुझे लिखने का काफी शौक है। खासतौर से लाइफस्टाइल, ब्यूटी टिप्स, इंटरटेनमेंट और ट्रेवलर पर लिखना अच्छा लगता है। मैंने कई मीडिया संस्थानों के साथ काम किया हुआ है। इसके अलावा मुझे घूमना और नेचर‌ की फोटोस क्लिक करना बेहद पसंद है।

Latest Articles