Homeब्यूटीNew Year Party Makeup Look: इस न्यू ईयर पार्टी...

New Year Party Makeup Look: इस न्यू ईयर पार्टी में सिजलिंग दिखने के लिए इस ग्लॉसी लुक मेकअप को करें ट्राई

New Year Party Makeup Look: साल 2023 के अंत होने और नए साल 2024 (New Year 2024) की शुरुआत करने के लिए सभी लोग बहुत ज्यादा उत्सुक है। ऐसे में सभी लोग पार्टीज parties में जाना पसंद करते हैं। खासतौर से महिलाएं अपने पार्टी लुक्स Party Looks को लेकर काफी ज्यादा कॉन्शियस रहती है। आजकल सेलिब्रिटीज के द्वारा मेट और ग्लॉसी लुक्स को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। ऐसे में यदि आप भी इस न्यू ईयर पार्टी में कुछ हटकर एक डिफरेंट लुक को ट्राय करना चाहती हैं, तो एक बार इस ग्लॉसी मेकअप लुक को दें एक चांस। इस आर्टिकल में आपको एकदम परफेक्ट ग्लॉसी मेकअप लुक (New Year Party Makeup Look) पाने का एक तरीका बताया जाएगा। जिसे फॉलो‌ कर मिनटों मे पाएं ग्लॉसी लुक।

क्रीमी बेस करें तैयार

Foundation

अगर आप भी ग्लॉसी लुक्स कैरी करना चाहती हैं‌। तो सबसे पहले अपने फेस टोन के अकॉर्डिंग फाउंडेशन और प्राइमर सलेक्ट करें।
उसके बाद पूरे फेस पर प्राइमर से फेस रेडी करना है। और फाउंडेशन अप्लाई करना है‌। याद रखें फाउंडेशन थिक नहीं होना चाहिए। आप सीरम और लिक्विड टाइप फाउंडेशन का यूज कर सकते हैं।

टिंटेंड ब्लश करें अप्लाई

Tinted Blush

ब्यूटी ब्लेंडर की मदद से फाउंडेशन को फेस पर लगाने के बाद आप टिंटड को चेहरे पर ब्लश‌ के तौर पर इस्तेमाल करें। फेस को शांइनिंग और ग्लॉसी करने के लिए आप क्रीमी टेक्चर टाइप ब्लश का भी यूज कर सकते हैं।

आंखों को इस तरह करें शिमरी

शिमरी आईस करने के लिए पहले अपनी आंखों को कंसीलर की मदद से अपनी स्किन टोन जैसा करें। फिर अपने आउटफिट्स के हिसाब से आई शेडो का कलर सलेक्ट करें। इस आईशेडो को लगाने के बाद गिलीटर से आंखों को शिमरी लुक देना है। आप चाहे तो आंखों के नीचे और कार्नर पर भी इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। बाद में थोड़ा डार्क आईलाइनर से आंखों को एक अलग लुक दें। और मस्कारा से आइस मेकअप को पूरा करें।

ग्लॉसी लिप्स के लिए इन लिपस्टिकस को करें अप्लाई

Glossy Lipstick

ग्लॉसी मेकअप बिना ग्लॉसी लुक के पूरा नहीं हो सकता है। इसके लिए आपको अपने लिप्स पर केवल ग्लॉसी लिपस्टिक ही अप्लाई करनी है। इसे आपके लिप्स की शेप काफी अच्छी आती है।

Tips: इन सबके अलावा आप गिलीटर हाईलाइटर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:  Fashion Hacks For Short Girls: कम हाइट की लड़कियां शॉपिंग करते समय इन टिप्स को न भूलें, वरना लुक हो सकता है खराब

Akansha Tiwari
मैं आकांशा तिवारी, पिछले कुछ सालों से मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हूंं। मैंने जर्नलिज्म एण्ड मांस कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया हुआ है। मुझे लिखने का काफी शौक है। खासतौर से लाइफस्टाइल, ब्यूटी टिप्स, इंटरटेनमेंट और ट्रेवलर पर लिखना अच्छा लगता है। मैंने कई मीडिया संस्थानों के साथ काम किया हुआ है। इसके अलावा मुझे घूमना और नेचर‌ की फोटोस क्लिक करना बेहद पसंद है।

Latest Articles

Exit mobile version