Homeब्यूटीNath Design: वेडिंग में इस तरह के डिजाइन वाली...

Nath Design: वेडिंग में इस तरह के डिजाइन वाली नथ को करें कैरी, ब्राइड का लुक होगा इंन्हैंस

Nath Design: शादी के दिन दुल्हन Bride का लुक नथ के बिना अधूरा होता है। हिंदू रिचुअल्स Hindu Rituals में वेडिंग Wedding के दौरान नथ Nath पहनना जरुरी होता है। ब्राइड के द्वारा शादी में‌ पहनी गई नथ उनके लुक को और भी खूबसूरत बना देती है। ऐसे में दुल्हन अपने इस स्पेशल दिन के लिए खास डिजाइन की नथ को कैरी करना चाहती है। ऐसे में आपके इस काम को आसान बनाने के लिए आज इस आर्टिकल में आपको कुछ ट्रेंडी नथ डिजाइन्स Nath Design के बारे में बताया जा रहा है। देखिए ये अदभुत नथ डिजाइन्स।

पहाड़ी नथ Pahadi Nath को करें ट्राई

Pahadi Nath Design
Pahadi Nath Design

अगर आप उत्तराखंड या हिमाचल प्रदेश से हैं तो आप इस तरह के नथ डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। पहाड़ों में अधिकतर लोग हेवी और बड़ी नथ को पहनना पसंद करते हैं। खासतौर से उत्तराखंड के कुमाऊं रिजीन में काफी बड़ी नथ का ट्रेंड है। यह प्योर गोल्ड की बनी होती है। यह न‌ सिर्फ पहाड़ी ब्राइड बल्कि अन्य ब्राइड के द्वारा भी खूब पसंद की जा रही हैं। आप चाहे तो इसे डिजाइन को आप वहां से भी बनाव सकती है।‌ यह आपके लुक को आपको कल्चर से जोड़े रखता है। इसके अलावा आप चाहें तो यामी गौतम की नथ‌ डिजाइन को भी कैरी कर सकते हो।

महाराष्ट्रियन Nath स्टाइल करें Try

Marathi Nath Design
Marathi Nath Design

आप अगर मराठी ब्राइड हो या किसी फंक्शन पर आपको महाराष्ट्रन नथ चाहिए। तो आप इस तरह के नथ डिजाइन को ट्राय कर सकती हो। इसमें आपको बिल्कुल छोटे साइज से लेकर नॉर्मल साइज में आसानी से मिल सकती है। यह नथ डिजाइन ब्राइड को और भी ब्यूटीफुल बना सकती है।

राजपूताना नथ Style

Rajputana Nath Design
Rajputana Nath Design

अगर आप उन ब्राइडस में से एक हैं। जिसे अपनी शादी में काफी हेवी और रॉयल लुक चाहिए एकदम रानी जैसा। तो आप इस नथ के लिए राजपूताना डिजाइन को अपनी शादी के लिए सलेक्ट कर सकती हैं। यह आपके बाकी ज्वैलरी के साथ मैच होनी चाहिए। इसे आप अपने अनुसार ज्यादा हेवी और थोड़ा सिंपल डिजाइन भी करवा सकती हैं।

मोती वर्क वाली नथ

Pearl Nath Design
Pearl Nath Design

अगर आप अपने ब्राइडल लुक को सिंपल एंड सोबर रखना चाहती हैं, तो इस तरह का नथ डिजाइन आपके लिए बेस्ट है। सिंपल मोती वाली नथ Pearl Nath Design आपको एकदम मिनिमल लुक देगा। लेकिन इसे पहनकर आप काफी एलिगेंट नजर आ सकती हैं।

मोर डिजाइन नथ

Mor Nath Design
Mor Nath Design

आजकल मोर डिजाइन वाली नथ खूब ट्रेंड में चल रही है। इसे ब्राइडस के द्वारा खूब पसंद किया जाता है। इस तरह की नथ में मोर के साथ थोड़ा एक्स्ट्रा काम किया जाता है जिसे नथ थोड़ी भारी लगती है। इस लुक को पूरा करने के लिए ब्राइड नेकलेस और ईयररिंग्स भी मोर डिजाइन में पहनती हैं।

ट्रेंडी नथ

Trendy Nath design
Trendy Nath design

इस तरह की नथ न केवल ब्राइड बल्कि कॉलेज गर्लस या ब्राइड्मेडस भी आसानी से पहन सकती है। यह दिखने में बेहद क्लासी और कूल लगती है। यह पेस्टल कलर्स में खूब पसंद की जाती है। इस तरह की नथ को आप साड़ी और लंहगा दोनों में‌ पहन सकती है। अगर किसी ब्राइड को हेवी और डिजाइनर नथ नहीं पसंद है, तो उनके लिए यह बेस्ट ऑप्शन है।

यह भी पढ़ें:  Fashion Hacks: फैशन‌ पर न आए कोई भी मुसीबत तो इन हैक्स को जाने, महिलाओं की लाइफ होगी आसान

Akansha Tiwari
Akansha Tiwari
मैं आकांशा तिवारी, पिछले कुछ सालों से मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हूंं। मैंने जर्नलिज्म एण्ड मांस कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया हुआ है। मुझे लिखने का काफी शौक है। खासतौर से लाइफस्टाइल, ब्यूटी टिप्स, इंटरटेनमेंट और ट्रेवलर पर लिखना अच्छा लगता है। मैंने कई मीडिया संस्थानों के साथ काम किया हुआ है। इसके अलावा मुझे घूमना और नेचर‌ की फोटोस क्लिक करना बेहद पसंद है।

Latest Articles