Homeब्यूटीNail Art Designs: महिलाओं को पसंद आ रहे हैं...

Nail Art Designs: महिलाओं को पसंद आ रहे हैं नेल आर्ट के ये ट्रेंडी डिजाइन, घर बैठे करें ट्राई

Nail Art Designs: फैशन के मामले में महिलाएं सबसे आगे होती है वह चाहती है कि नए-नए तरह के फैशन ट्रेंड को फॉलो करें और खूबसूरत दिखें। आज हम आपको नेल आर्ट के डिजाइंस के बारे में बताएंगे जो आपके नाखूनों की खूबसूरती को बढ़ा देंगे। यह सारे नेल आर्ट के डिजाइंस Nail Art Designs ऐसे हैं यदि जल्दबाजी में किसी पार्टी में जाना चाहती हैं तो यह आसानी से ट्राई कर सकती हैं। आज के समय में नेल एक्सटेंशन और नेल आर्ट का चलन बेहद बढ़ गया है ऐसे में महिलाएं रोज नए-नए डिजाइंस ट्राई करती हैं। आज हम आपको दिखाने वाले हैं कुछ ऐसे नेल आर्ट के फ्रेश लुक वाले डिजाइन जिसे आप गर्मियों के सीजन में ट्राई कर सकती है।

leaf nail art

पत्ती नेल आर्ट – Patti Nail Art

इस तरह का डिज़ाइन काफी स्प्रिंग वाइब देता नजर आता है। आपको बता दें कि इसे बनाने के लिए आपको 2 से 3 रंगों की नेल पॉलिश की जरूरत पड़ेगी। आप टूथपिक की मदद से इस तरह के पत्तों का डिजाइन बना सकते हैं। आप इसे अपनी पसंद के अनुसार कस्टमाइज़ भी कर सकते हैं।

stone nail art

स्टोन नेल आर्ट – Stone Nail Art

ये पत्थर देखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं. आपको बता दें कि इस तरह का नेल आर्ट बनाना बहुत आसान है। इसके लिए आप नाखूनों पर किसी भी मैट या ग्लॉसी शेड का नेल पेंट लगा सकती हैं और फिर नेल ग्लू की मदद से उस पर अपने पसंदीदा साइज के स्टोन चिपका सकती हैं।

party wear nail art

पार्टी स्टाइल नेल आर्ट – Party Style Nail Art

अगर आप फ्रेश लुक में पार्टी वियर नेल आर्ट ढूंढ रही हैं, तो इस तरह का नेल डिजाइन आपके लिए परफेक्ट रहेगा। हालाँकि यह नेल एक्सटेंशन पर बनाया जाता है, आप इसे अपने असली नाखूनों पर भी आसानी से बना सकते हैं। इसके लिए आपको 3 से 4 नेल पेंट की जरूरत पड़ेगी. एक ग्लॉसी, एक या दो मैट और इसके अलावा आप चाहें तो एक या दो नाखूनों पर स्टोन भी चिपका सकती हैं।

Pooja Mishra
Pooja Mishra
मैं पूजा मिश्रा मुझे लिखना अच्छा लगता है किसी भी बीट पर लिखती हूं। फिलहाल अभी मैं लाइफस्टाइल बीट पर काम कर रही हूं। मैने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई स्वामी विवेकानंद यूनिवर्सिटी से पूरी की है। मैने 5 साल अलग अलग मीडिया चैनल में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। इसके अलावा मुझे एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना ज्यादा पसंद है। मैं अपने काम में नया और क्रिएटिव सीखने की कोशिश करती हूं।

Latest Articles