Homeब्यूटीNail Art Designs: ट्राई करें नेल आर्ट के ये...

Nail Art Designs: ट्राई करें नेल आर्ट के ये डिजाइंस, बढ़ जाएगी हाथों की शोभा

Nail Art Designs: वैसे तो महिलाओं के लिए हर दिन खास होता है लेकिन बात किसी स्पेशल ऑकेजन की होती है तब महिलाएं फैशन में कंप्रोमाइज नहीं करती। अगर आप भी अपनी ब्यूटी का ज्यादा ख्याल रखती हैं तो आपको नीचे दिए गए नेल आर्ट के डिजाइंस ट्राई करने चाहिए। महिलाएं अक्सर अपने हाथों की खूबसूरती के बढ़ने के लिए मैनीक्योर पेडीक्योर नेल एक्सटेंशन करवाती हैं।

महिलाओं के हाथों पर खूबसूरत लगेंगे ये नेल आर्ट

अगर आप भी Nail Art Designs अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ाना चाहती है तो आपको नीचे दिए गए नेल आर्ट के डिजाइन ट्राई करना चाहिए। पार्लर में नेल आर्ट करने पर अधिक खर्च होता है अगर आप चाहे तो इन्हें घर पर भी ट्राई कर सकती हैं यह सारे डिजाइंस सिंपल और यूनिक वाले हैं जो आपको परफेक्ट लुक देंगे। अगर आप चाहे तो नेल आर्ट के यह सारे डिजाइंस आपके हाथों की शोभा को भी बढ़ा सकते हैं।

फ्लावर डिजाइन नेल आर्ट – Flower Design Nail Art

यह नेल आर्ट देखने में बहुत सिंपल लगता है। साथ ही फ्लावर डिजाइन नेल आर्ट लगाना भी बहुत आसान है। यह डिज़ाइन आपके हाथों की खूबसूरती बढ़ा देगा। इस डिज़ाइन को लगाने के लिए सबसे पहले अपने हाथों पर अपनी पसंद का नेल कलर लगाएं। इसके बाद टूथपिक की मदद से नाखूनों पर फूल का डिजाइन बनाएं। फिर इसे अलग नेल पेंट से भरें। आप शादी के लिए गोल्डन और रेड कलर का नेल पेंट लगा सकती हैं।

स्ट्रिप्स नेल आर्ट – Strips Nail Art

इस डिजाइन को लगाने के लिए सबसे पहले नाखूनों पर पतली पट्टियां लगाएं और अपनी पसंद का नेल पेंट लगाएं। फिर स्ट्रिप्स हटा दें और बची हुई जगह पर दूसरे रंग का नेल पेंट लगाएं। आप इस डिज़ाइन को अपनी पसंद के अनुसार कस्टमाइज़ भी कर सकते हैं।

ग्लिटर नेल आर्ट – Gliter Nail Art

इस नेल आर्ट को लगाना बहुत सरल है। इसके लिए आप अपने हाथों के किन्हीं तीन नाखूनों पर नेल पेंट लगाएं। बचे हुए नाखूनों पर ग्लिटर रंग का नेल पेंट कोट लगाएं। यह वाला नेल आर्ट महिलाओं के हाथों पर बहुत ज्यादा खूबसूरत लगेगा इसका ग्लिटर शेड नाखून की खूबसूरती को बढ़ा देगा।

Pooja Mishra
मैं पूजा मिश्रा मुझे लिखना अच्छा लगता है किसी भी बीट पर लिखती हूं। फिलहाल अभी मैं लाइफस्टाइल बीट पर काम कर रही हूं। मैने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई स्वामी विवेकानंद यूनिवर्सिटी से पूरी की है। मैने 5 साल अलग अलग मीडिया चैनल में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। इसके अलावा मुझे एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना ज्यादा पसंद है। मैं अपने काम में नया और क्रिएटिव सीखने की कोशिश करती हूं।

Latest Articles

Exit mobile version