Homeब्यूटीNail Art Designs: पार्लर में ना करें फिजूल खर्ची,...

Nail Art Designs: पार्लर में ना करें फिजूल खर्ची, घर पर इस तरह करें नेल आर्ट

Nail Art Designs: महिलाएं खूबसूरती को बढ़ाने के लिए चेहरे का ही नहीं बल्कि हाथों और पैरों का भी खास ख्याल रखती हैं। इसके लिए वह मैनीक्योर से लेकर पेडीक्योर तक करवाती हैं जिससे कि नाखून एकदम साफ हो जाते हैं लेकिन नाखून तो साफ हो जाते हैं। इसके बाद अगर आप Nail Art Designs अपने नाखूनों को खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो नेल आर्ट के डिजाइंस भी ट्राई कीजिए। पार्लर में महिलाएं हजारों रुपए खर्च करके नेल आर्ट करवाती हैं ऐसे में आपको पार्लर जाकर फिजूल खर्ची करने की जरूरत नहीं है। आप अपने घरों में मौजूद चीजों से ही नेल आर्ट कर सकती हैं इतना ही नहीं अगर आप चाहे तो नेल आर्ट के नए-नए डिजाइंस ट्राई करें।

इन सस्ती चीजों से करें नेल आर्ट

how to do nail art from beauty blender

ब्यूटी ब्लेंडर

आपने ब्यूटी ब्लेंडर का इस्तेमाल सिर्फ फाउंडेशन लगाने के लिए ही किया होगा। लेकिन अगर हम आपसे कहें कि आप इससे नेल आर्ट भी कर सकती हैं तो? तो शायद आपको यकीन न हो लेकिन ये सच है. हालांकि, यह जरूरी नहीं है कि आप इसके लिए नए ब्लेंडर का इस्तेमाल करें। कोई पुराना ख़राब भी चलेगा. सबसे पहले नाखूनों पर नेल पेंट लगाएं। अब ब्लेंडर की नोक पर किसी अन्य रंग का नेल पेंट लगाएं।

how to do nail art from earbuds

एयरबड

अगर आप ईयरबड्स से अपने कान साफ ​​करके यूं ही फेंक देते हैं तो हमें ऐसा करना बंद कर देना चाहिए। क्योंकि आप इससे नेल आर्ट जैसे और भी कई काम कर सकते हैं। बस एक ईयरबड लें, अब उस पर थोड़ा सा नेल पेंट लगाएं। फिर इसकी मदद से नाखूनों पर टेढ़ी-मेढ़ी रेखाएं बनाएं। अब आपका नेल आर्ट तैयार हो गया है।

how to do nail art from toothpick

टूथपिक

नेल आर्ट करने के लिए आप टूथपिक्स का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आप किसी भी तरह का डिजाइन बना सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि यह डिजाइन को अच्छी फिनिशिंग देता है। टूथपिक बहुत पतला होने के कारण आपको नेल आर्ट करने में कोई परेशानी नहीं होगी। बस आधे नाखून पर नेल पेंट लगाएं। अब टूथपिक के पिछले हिस्से पर नेल पेंट लगाएं। अब इससे दो बिंदु बनाएं, फिर टूथपिक के सामने वाले हिस्से की मदद से एक घुमावदार रेखा बनाएं। यानी आपको मुस्कुराता हुआ चेहरा बनाना होगा.

Pooja Mishra
Pooja Mishra
मैं पूजा मिश्रा मुझे लिखना अच्छा लगता है किसी भी बीट पर लिखती हूं। फिलहाल अभी मैं लाइफस्टाइल बीट पर काम कर रही हूं। मैने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई स्वामी विवेकानंद यूनिवर्सिटी से पूरी की है। मैने 5 साल अलग अलग मीडिया चैनल में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। इसके अलावा मुझे एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना ज्यादा पसंद है। मैं अपने काम में नया और क्रिएटिव सीखने की कोशिश करती हूं।

Latest Articles